scriptमतदाताओं को जागरूक करने महारैली | Voter awareness mega rally | Patrika News

मतदाताओं को जागरूक करने महारैली

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 31, 2018 04:59:58 pm

Submitted by:

arun garhewal

तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली में लगभग 7हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शमिल रहीं। हाथों में मतदान करने की तख्तियां लिए और नारों के साथ रैली ने नगर का भ्रमण किया।

Voter awareness mega rally

मतदाताओं को जागरूक करने महारैली

छिंदवाड़ा. मंगलवार को स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के मार्गदर्शन में रैली निकाली। हर हाल में मतदान करने का संदेश दिया। तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली में लगभग 7हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शमिल रहीं। हाथों में मतदान करने की तख्तियां लिए और नारों के साथ रैली ने नगर का भ्रमण किया।
तहसील कार्यालय के सामने चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हिमांशु चंद्र, तहसीलदार अजय शुक्ला, नायब तहसीलदार छवि पंत, सीएमओ शेख अख्तर, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी संगीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। सौ फीसदी मतदान के उद्देश्य से निकाली गई रैली मोहगांव नाका, बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, सिनेमा चौक, गांधी चौक, भारत माता चौक, सिविल लाइन होते हुए साप्ताहिक बाजार चौक पहुंची। इस दौरान शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला पारडसिंगा, प्राचार्य रीता तन्डेया के मार्गदर्शन में शासकीय प्रभावती मानेकर हाइस्कूल द्वारा नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शपथ दिलाई गई। महारैली के पूर्व एसडीएम कार्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी लगी। इस दौरान क्षेत्र के सभी स्कूल छात्र छात्राएं शामिल हुए। एसडीएम हिमांशु चंद्र ने बताया, अनिवार्यता के साथ सौ फीसदी मतदान हो।
वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों में मंगलवार को महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। चांदामेटा वार्ड नंबर 13 में सामूहिक सुपोषण दिवस मनाया गया।
कार्यकर्ता मीना सिद्दीकी, सहायिका माया बुनकर, वार्ड नंबर 7 केन्द्र की अफ रोज जहां, वार्ड नंबर 14 रबिउन्निशां, पर्यवेक्षक शाबरा खान, वार्ड नंबर 5 से बबीता भारती तथा गर्भवती धात्री माताएं, महिलाएं उपस्थित रहीं। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कुपोषण और संतुलित आहार के विषय में बताया गया। महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कहा, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को समझाया। परासिया की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 15 में भी प्रेरित किया गया। महिमा प्रभात राय की गोद भराई की गई। पौष्टिक सब्जियों के बीज वितरित किये गए। फरीन खान, राविया खान, बिन्दू माहेश्वरी, रेशम डेहरिया, निधि बैस, यसोदा, संगीत बेस, कुसमा वंदेवार, सुषमा डेहरिया, संतोषी डेहरिया, पूनम विश्वकर्मा, बबिता लाजवंशी, पायल वैष्णव, कार्यकत्र्ता राजकुमारी डेहरिया, सहायिका रानी नुन्हारिया उपस्थित रही।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। वार्ड क्रमांक 10 की कार्यकर्ता अनीता पंडोले एवं सहायिका सावित्री सहित वार्ड की महिलाओं एवं बच्चों की उपस्थिति में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। जिसमें महिलाओं को पौष्टिक आहार, फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम महिला बाल विकास अधिकारी प्रेरणा मर्सकोले के मार्गदर्शन में हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो