scriptजागे जिम्मेदार : मंडी परिसर को संवारने का काम शुरू | Wake Responsible: Work to improve Mandi campus started | Patrika News

जागे जिम्मेदार : मंडी परिसर को संवारने का काम शुरू

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 18, 2020 11:58:19 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य पर 42 लाख रुपए खर्च होना है

Wake Responsible: Work to improve Mandi campus started

Wake Responsible: Work to improve Mandi campus started

छिंदवाड़ा/ कृषि उपज मंडी कुसमेली परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हो गया है। ध्यान रहे नवंबर में इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंडी प्रशासक और अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने किया था। भूमिपूजन के बाद यह काम शुरू ही नहीं हुआ। इस बीच सचिव का तबादला हो गया। नए सचिव ने भी आकर पदभार ग्रहण कर लिया। इस मुद्दे को उठाते हुए 10 जनवरी को पत्रिका ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद सुध ली गई है।
मंडी कार्यालय के सामने के मैदान की साफ-सफाई कर यहां पेवर ब्लॉक लगाने का काम अब जोर पकडऩे की उम्मीद है। इनके लग जाने से परिसर सुंदर दिखेगा। परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ भी लगे हैं। उन्हें के आसपास के परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए यह काम कराया जा रहा है। परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य पर 42 लाख रुपए खर्च होना है। इस संबंध में सचिव अशोक डेहरिया ने बताया के मंडी के निर्माण कार्यों को अब और तेजी से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भोपाल भेजे गए हैं उन्हें भी प्रमुखता से जल्द स्वीकृत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कृषि उपज मंडी किसानों के लिए और सुविधाजनक बनाई जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो