scriptमहीने में सिर्फ तीन दिन मिल रहा पानी | Water only three days in the month | Patrika News

महीने में सिर्फ तीन दिन मिल रहा पानी

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 25, 2017 05:23:09 pm

Submitted by:

sanjay daldale

वार्डों में 10 से 12 दिनों के अंतराल में पानी मिल रहा है।

water crisis

पीएचई ने पानी सप्लाई बंद करने का नोटिस दे दिया है

परासिया. नगर में पानी का संकट गहराने लगा है। वर्तमान समय में पानी की किल्लत को देखते हुए ग्रीष्मकाल में होने वाली परेशानी का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वार्डों में 10 से 12 दिनों के अंतराल में पानी मिल रहा है।
नगर पालिका परासिया के 21 वार्डों में से चांदामेटा से लगे हुए 5 वार्ड 17 से 21 में चरई बांध से पीएचई विभाग पानी देता है। लेकिन बांध में पानी कम हो जाने के कारण पीएचई ने पानी सप्लाई बंद करने का नोटिस दे दिया है। इन वार्डों में अभी तक 10 दिनों में पानी मिलता था।
पीएचई विभाग के द्वारा पानी बंद कर देने के बाद नगर पालिका द्वारा अभी तक कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। जिसके कारण नागरिकों को मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति कमोबेश पूरे शहर में है, शहर की अधिकांश पानी सप्लाई खिरसाडोह के बोर से होती है यहां पर भूजल स्तर नीचे जाने और अन्य कारणों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।

अस्थाई बंाध में नहीं है पानी
जल संकट के निदान के लिए तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर न्यूटन पेंच नदी पर मिटटी का बंाध बनाया गया था लेकिन अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के कारण यह बांध भी नष्ट हो गया है। यहां पर नाम मात्र का पानी एकत्रित हो पाया है। गौरतलब है कि जल संकट से निपटने के लिए 32 करोड़ की जल आवर्धन योजना अंर्तगत पेंच नदी पर बांध का निर्माण करवाया गया था जो गत वर्ष जुलाई में टूट गया है।
नगर में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। जिसके कारण लोग परेशान हैं लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है।
सोहन वाल्मीक, विधायक
वार्ड क्रमांक 15 की स्थिति और भी खराब है। जनता द्वारा कई बार पानी को लेकर नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन जल संकट का निदान नहीं हो पाया है।
राधे सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष नपा
न्यूटन पेंच नदी पर मिटटी का बंाध बनाया गया है जहां से नगर को पानी सप्लाई करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्याप्त पानी मिल सके इसके लिए पूरी व्यवस्था बनाई गई है।
डीपी खंडेलकर, सीएमओ नपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो