scriptWe have votes, we need political participation | हमारे पास वोट हैं, राजनीतिक भागीदारी चाहिए | Patrika News

हमारे पास वोट हैं, राजनीतिक भागीदारी चाहिए

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 27, 2022 09:34:18 pm

Submitted by:

Rahul sharma

डेेहरिया मेहरा समाज समिति ने राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि समाज की उपेक्षा महंंगी पड़ेगी। क्षेत्र में डेहरिया समाज के दो लाख लोग और पचास हजार मतदाता हैं। समाज राजनीतिक भागीदारी चाहता है।

mehra.jpg
We have votes, we need political participation
छिन्दवाड़ा/ परासिया. डेेहरिया मेहरा समाज समिति ने राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि समाज की उपेक्षा महंंगी पड़ेगी। क्षेत्र में डेहरिया समाज के दो लाख लोग और पचास हजार मतदाता हैं। समाज राजनीतिक भागीदारी चाहता है। पेंच स्टाफ क्लब में समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ वादों से काम नहीं चलेगा। हमें भागीदारी चाहिए। कार्यक्रम में समाज के शिक्षकों का सम्मान किया गया। समाज के प्रदेश, जिले और ब्लाक के बडे पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शिक्षा के क्षेत्र में डेहरिया समाज के योगदान को बताया।गौरतलब है कि डेहरिया समाज के 104 शिक्षक परासिया विधानसभा क्षेत्र में काम करते हैं। जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभूषण डहेरिया ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करते हंै। डेहेरिया समाज के शिक्षक समाज के भविष्य के निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में डेहरिया समाज के दो लाख लोग और पचास हजार मतदाता हैं। समाज की राजनीतिक उपेक्षा महंगी पड़ेगी। समाज राजनीतिक भागीदारी चाहता है। कार्यक्रम में डेेहरिया मेहरा समाज समिति प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश भट्ट, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनीता बामनिया, जिला अध्यक्ष महिला मंजु लता डेहरिया, डेेहरिया मेहरा समाज समिति जिला अध्यक्ष दयानंद डेहरिया, शिवनारायण डेहरिया, डेेहरिया मेहरा समाज समिति जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभूषण डेहरिया लोकेश डेहरिया, डेेहरिया मेहरा समाज समिति ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन डेहरिया, संतोष डेहरिया, नगर परिषद बडकुही अध्यक्ष भारत डेहरिया, राजेश डेहरिया, अशोक डेहरिया आदि ने शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में शीतल डेहरिया, महिला संगठन से म्ंाजुलता डेहरिया, अन्नपूर्णा डेहरिया, मालती डेहरिया, सोनम डेहरिया उपस्थित रहीं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.