scriptWeather: ज्येष्ठ मास में सावन की झड़ी, 12 दिन में 145.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज | Weather: 145.5 mm average rainfall recorded in 12 days | Patrika News

Weather: ज्येष्ठ मास में सावन की झड़ी, 12 दिन में 145.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 13, 2021 09:38:16 pm

Submitted by:

ashish mishra

पूरे दिन धूप-छांव होती रही।

Weather: ज्येष्ठ मास में सावन की झड़ी, 12 दिन में 145.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Weather: ज्येष्ठ मास में सावन की झड़ी, 12 दिन में 145.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छिंदवाड़ा. गुरुवार के बाद शुक्रवार रात बादलों की तेज गरज से लोग घरों में सहम गए। वहीं शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे एवं बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह लगभग 9 बजे बादलों की ओट से सूर्य देवता निकले। इसके बाद पूरे दिन धूप-छांव होती रही। इस बीच कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी का भी दौर जारी रहा। शाम को मौसम फिर से बदल गया। बारिश की वजह से जिले नदी-नाले भी उफना रहे हैं। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की भी स्थिति निर्मित हो रही है। कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बारिश की वजह से वातावरण का तापमान अधिकतम 32-33 एवं न्यूनतम लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना हुआ है। जिससे आमजनों को गर्मी से राहत मिली है।

145.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जून माह में इस बार 1 से 12 जून सुबह 8 बजे तक जिले में 145.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि बीते वर्ष इस समय में 70.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। भू-अभिलेख के अनुसार जिले में 1059 मिमी बारिश औसत बारिश मानी जाती है।

हर क्षेत्र में नहीं हो रही वर्षा
जिले में मानसून के सक्रिय होने के बाद भी अभी सभी क्षेत्रों में झमाझम बारिश नहीं हो रही है। जिन क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है वहां किसान खुश हैं वहीं जहां नहीं हो रही है वहां किसान मायूस हैं। कृषि अनुसंधान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय पराडकऱ के बताया कि मानसून धीरे-धीरे सभी क्षेत्र में सक्रिय होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो