scriptसीजन की सबसे सर्द रात में ठिठुरे लोग, आगे क्या होगी स्थिति, पढ़ें पूरी खबर | weather | Patrika News

सीजन की सबसे सर्द रात में ठिठुरे लोग, आगे क्या होगी स्थिति, पढ़ें पूरी खबर

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 18, 2018 01:00:32 pm

Submitted by:

ashish mishra

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर जिले में दिख रहा है।

patrika news

सीजन की सबसे सर्द रात में ठिठुरे लोग, आगे क्या होगी स्थिति, पढ़ें पूरी खबर


छिंदवाड़ा. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर जिले में दिख रहा है। सोमवार सुबह सूर्य देवता निकले तो जरूर, लेकिन कुछ देर के लिए ही। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के झोंकों ने शीत लहर के रूप में लोगों को कंपकंपाने को मजबूर किया। वहीं रात को हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने रविवार रात को सीजन की सबसे सर्द रात बताई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 22 रिकॉर्ड किया गया। वहीं सापेक्षित आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। रात को शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक विजय पराडक़र ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान ६ डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी की भी संभावना है।
पड़ सकता है पाला, किसान करें सिंचाई
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। ऐसे में पाला पडऩे की प्रबल सम्भावना है। किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों को पाला से बचाने के लिए धुआं कर सकते हैं। इसके अलावा सिंचाई भी उपाय है।
बच्चे एवं बुजुर्ग रखें ध्यान
ठंड से बचने के लिए डॉक्टर का कहना है कि गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, मफलर, टोपी, दस्ताने का इस्तेमाल करें। घर के अंदर सुरक्षित रहें। जरूरी हो तभी घर से निकलें। बच्चों व बूढ़ों के सिर पर टोपी और पैरों में गर्म मोजे अवश्य पहनाएं। साथ ही शीतदंश के लक्षण जैसे हाथों व पैरों की उंगलियों, कान, नाक आदि पर सफेद या पीला दाग उभर आना। ऐसे में शीघ्र अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराएं। कई स्तरों पर वाले गर्म कपड़े आपको शीतदंश और हाइपोथर्मिया से बचा सकते हैं। मवेशियों को रात में खुले आकाश, पेड़ के नीचे नहीं रखें। मवेशियों को छत के नीचे रखकर बोरा एवं पुराना कम्बल से ढकें। रात में आग जलाएं एवं उनके बैठने की जगह पर पुआल, रबर मैट का इस्तेमाल करें।
तापमान में गिरावट से अब स्कूल 8.30 से
कलेक्टर वेद प्रकाश ने शीत ऋतु के दौरान वर्तमान में तापमान में आई गिरावट को देखते हुए जिले में तत्काल प्रभाव से प्रात: कालीन पाली में संचालित शैक्षणिक संस्थाओं का संस्था प्रारम्भ करने का समय सुबह 8.30 बजे से नियत किया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह कदम उठाया
गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो