scriptWeather: प्री-मानसून और चक्रवात के असर ने घोली ठंडक | Weather: Pre-monsoon and cyclone affected the coolness | Patrika News

Weather: प्री-मानसून और चक्रवात के असर ने घोली ठंडक

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 04, 2020 06:04:10 pm

Submitted by:

prabha shankar

Weather: सुबह से देर रात तक रह-रहकर होती रही बारिश: तापमान औसत से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे उतरा

Weather: Pre-monsoon and cyclone affected the coolness

Weather: Pre-monsoon and cyclone affected the coolness

छिंदवाड़ा/ देश के कई हिस्सों में चक्रवात का असर और उसके साथ प्री मानसून की गतिविधियों ने देश के मध्य क्षेत्र में भी ठंडक घोल दी है। पिछले 72 घंटों से जिले में भी मौसम एकदम से बदल गया है। रह-रहकर हो रही बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। मंगलवार को भी शहर सहित जिले के कई हिस्सों में पानी बरसा था। बुधवार को भी सुबह तेज बूंदाबांदी के साथ घने बादलों ने धूप ही नहीं निकलने दी। लगभग एक घंटा पानी सुबह बरसा। उसके बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन दोपहर एक बजे से फिर तेज बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। शाम साढ़े पांच बजे आसमान में छाए बादल फिर बरस पड़े जो रात तक
बरसते रहे। रह-रहकर हो रही बारिश के कारण मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया है। पिछले तीन दिनों से रात के समय घरों में कूलर बंद हो गए हैं। पंखे की हवा भी झुरझुरी पैदा कर रही है।
मौसम विभाग के स्थानीय सूचना केंद्र में अगले 24 घंटे के दौरान भी बादल पानी का मौसम बने रहने की सम्भावना जताई है।

तापमान में रेकॉर्ड गिरावट
जिलेे के औसत अधिकतम तापमान में रेकॉर्ड नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चौबीस घंटे के दौरान जहां अधिकतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस और नीचे आकर 30 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया तो न्यनूतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जून के पहले सप्ताह में औसत 38 से 39 डिग्री सेल्सियस रहता है। वर्तमान मौसम के कारण यह नौ डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी अपने सामान्य आंकड़े से लगभग साढ़े चार डिग्री कम चल रहा है।

मोहखेड़-पांढुर्ना में एक इंच से ज्यादा बारिश… पिछले चौबीस घंटे में जिले के मोहखेड़ और पांढुर्ना में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार मोहखेड़ में 22.4 मिमी तो पांढुर्ना में 31.2 मिमी पानी बरसा है। बिछुआ में 12, चांद में 12, चौरई में आठ तो छिंदवाड़ा में सात मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो