scriptएकात्म यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत | Welcome to the rainy season of Ekatu Yatra | Patrika News

एकात्म यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 15, 2018 11:43:09 am

Submitted by:

sanjay daldale

आदि शंकराचार्य गुरु के अप्रतिम दर्शन उनके जीवन और विश्व को समरसता एकरूपता में पिरोने के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने और ओमकारेश्वर में आदि शंकराचार्य क

Welcome to the rainy season of Ekatu Yatra

Welcome to the rainy season of Ekatu Yatra

चौरई. आदि शंकराचार्य गुरु के अप्रतिम दर्शन उनके जीवन और विश्व को समरसता एकरूपता में पिरोने के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने और ओमकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए अष्टधातु का संकलन करने एकात्म यात्रा शनिवार को ग्राम पंचायत रामगढ़ से चौरई विधानसभा में पहुंची।
यहां पर विधायक पं. रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने यात्रा की अगवानी करते हुए स्वागत किया। विधायक दुबे यात्रा रथ में सवार हुए इसके बाद यात्रा मार्ग पर ग्राम कुंडा, थांवरी, गुरैया में यात्रा का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के लंबे काफिले के चौरई नगर प्रवेश पर अमरवाड़ा रोड पर कृषि उपज मंडी और व्यपारियों ने फिर नगर पालिका परिषद और कुंडा फाटक निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए चरण पादुका के दर्शन किये इधर यात्रा के आगमन पर पूरे नगर को फूल मालाओं और भगवा झंडों से सजाया गया मुख्य मार्ग में आतिशबाजी ढोलबाजे और अहीर नृतकों की टोलियों और बच्चों ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय ने भी यात्रा का स्वागत किया। नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा और संतजनों का स्वागत किया। समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों ने पोहा का वितरण किया। नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए रथ स्टेडियम ग्राउंड पहुंचा। जहां विधायक रमेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, भाजपा नेता संतोष जैन, प्रियवर सिंह , पं. सेवकराम शास्त्री, कलेक्टर जेके जैन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पादुका पूजन किया। विधायक दुबे ने स्वागत भाषण में यात्रा के साथ चल रहे सभी संतों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में आये जनमानस को स्वामी हरिहरानंद स्वामी मुक्तानंदपुरी महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से आदि शंकराचार्य के जीवन व्रतान्त उनके अद्वैत सिद्धांत और विश्व को एकरूपता के सूत्र के साथ समरसता का भाव जगाने जैसे विषयों से अवगत कराया।
चौरई के बाद यात्रा छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुई यहां भी मार्ग में नवेगाव, मकरिया, मरकाहांडी, झिलमिली और चोरगांव में यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। एकात्म यात्रा के दौरान विधायक जिला पंचायत शैलेन्द्र रघुवंशी, वीरपाल इवनाती, मंझलो पटेल, सुरेश शर्मा, रामदयाल पटेल, एसडीएम वंदना जैन, एसडीओपी अशोक चौरसिया तहसीलदार सुधीर जैन, सीईओ ममता कुलस्ते, टीआई आरएन खातरकर, सीएमओ मौसम पालेवार सहित बिस्सू पटेल, सुज्जु सक्सेना, सारंग पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, अवनीत गंगवाल, सुशील तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो