Mandi: गेहूं की चमक बरकरार मक्का के भाव फीके
मक्का 1100 रुपए से नीचे उतरा,गेहूं 2000 के ऊपर

छिंदवाड़ा. गेहूं की चमक मंडी में हमेश की तरह बरकरार दिख रही है। हालांकि नया गेहूं अभी मंडी में नहीं आया है।पुराने गेहूं की आवक भले ही कम लेकिन लगातार हो रही है। बुधवार को गेहूं मंडी में व्यापारियों ने 2034 रुपए प्रति क्विंटल के उच्चतम दाम में खरीदा। इधर मक्का की चमक फीकी पड़ती जा रही है। दो महीने पहले 2200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिके मक्का को आज की तारीख में व्यापारी 1300 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। मंगलवार को मक्का न्यूनतम दाम 1100 रुपए बिका मक्का पर बुधवार को 50 रुपए प्रति क्विंटल उतरकर 1050 रुपए की बोली व्यापारियों ने लगाई। मक्का की अधिकतम बोली 1360 रुपए में गई। मंगलवार को अधिकतम बोली 1445 रुपए प्रति क्विंटल तक लगाई गई थी। मंडी में आवक लगातार कमजोर होती जा रही है। मंगलवार को कृषि उपज मंडी कुसमेली में कुल आवक 15000 क्विंटल की हुई। दोपहर बाद ही मंडी में सन्नाटा छा गया। बुधवार को तो आवक और टूटी और 13 हजार क्विंटल पर सिमट गई। दाम कम मिलने के कारण मक्का की आवक अब कम होने लगी है। किसान बेभाव बिक रहे मक्का को घर में रखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तुअर को इस समय भाव अच्छे मिल रहे हैं। यह फिलहाल 4650-4655 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। हालांकि आवक कम है। चना मंगलवार को लगभग 50 क्विंटल मंडी में आया। हालांकि इसके भाव मंगलवार की अपेक्षा लगभग 300 रुपए टूटे दिखे। सोयाबीन में लगभग 80 रुपए की तेजी देखी गई तो नई सरसों की नीलामी में 30 से 40 रुपए की घटत-बढ़त दिख रही है।
मंडी में ये रहे भाव
अनाज न्यूनतम अधिकतम औसत
गेहूं 1616 2034 1860
मक्का 1050 1360 1305
तुअर 4250 4660 4399
चना 3155 3651 3200
सोयाबीन 2976 3282 3200
सरसों 3000 3131 3080
अब पाइए अपने शहर ( Chhindwara News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज