scriptघिरी सरकार, कर्जमाफी के वादे पर मांगा श्वेत-पत्र | White paper sought from Chief Minister | Patrika News

घिरी सरकार, कर्जमाफी के वादे पर मांगा श्वेत-पत्र

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 14, 2019 11:01:51 am

Submitted by:

prabha shankar

कलेक्टर के पास पहुंचा मोर्चा का प्रतिनिधिमण्डल

cm kamalnath

cm kamalnath

छिंदवाड़ा. भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में किसान कर्जमाफी पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। पहले जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई।
सदस्यता अभियान प्रभारी टीकाराम चंद्रवंशी एवं प्रमुख संजय पटेल ने मंडलवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने पिपलानारायणवार मंडल में डॉ. शैलेन्द्र पालीवाल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक के बाद किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री से एक श्वेत पत्र जारी कर विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए वचन पत्र के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि किसान हित में की गई घोषणाओं को समय-सीमा निकल जाने के बाद भी क्यों पूर्ण नहीं किया जा रहा है। किसानों को दो लाख तक की कर्ज माफी कब तक पूरी कर दी जाएगी। किसान मोर्चा को मजबूर होकर आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो