scriptWoman jumps: महिला ने अपहरण के डर से चलते वाहन से लगाई छलांग, फिर क्या हुआ पढ़ें यह खबर | Woman jumps from vehicle due to fear of kidnapping, then read what hap | Patrika News

Woman jumps: महिला ने अपहरण के डर से चलते वाहन से लगाई छलांग, फिर क्या हुआ पढ़ें यह खबर

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 22, 2020 11:46:54 am

Submitted by:

babanrao pathe

तेज रफ्तार से दौड़ रही पिकअप वाहन से कूदने पर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर गैरइरादतन हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Patrika

पत्रिका

छिंदवाड़ा. हर्रई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रही पिकअप वाहन से कूदने पर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर गैरइरादतन हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। एक्सीडेंट बुधवार दोपहर का है। महिला अपहरण के डर से चलते वाहन से कूदी इस दौरान उसकी साड़ी वाहन में फंस गई। पुलिस वाहन के सम्बंध में जानकारी जुटा रही। हालांकि गुरुवार देर शाम तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढा निवासी रामकुवर बाई (45) पति रामप्रसाद धुर्वे एवं मुनिया बाई (50) पति भंगीलाल उइके गांव से हर्रई जाने के लिए बुधवार दोपहर सडक़ पर खड़ी थीं, इस दौरान उन्हें एक पिकअप वाहन दिखाई दिया जिसे हाथ दिया तो चालक ने रोका और दोनों महिलाएं उसमें पीछे बैठ गई। चालक वाहन को हर्रई बायपास से लेकर निकाला तो मुनिया बाई घबरा गई कि वाहन वाला उसे कहीं और लेकर जा रहा। डर के चलते महिला ने चालक को आवाज लगाकर वाहन रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं सुना। हर्रई बायपास रावरा तिगड्डा पर मुनिया बाई चलते वाहन से कूदी जिसके कारण उसकी साड़ी वाहन में फंसी और वह घसीटते हुए कुछ दूरी तक गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामकुवर बाई को वाहन के चालक ने बटकाखापा तिगड्डा पर उतारा और वाहन सहित फरार हो गया। दूसरी महिला ने वाहन का नम्बर भी नहीं देखा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो