scriptWoman Power : जरूरतमंदों के सहयोग के लिए महाशक्ति संगठन गठित | Woman Power : Superpower organization set up to support the needy | Patrika News

Woman Power : जरूरतमंदों के सहयोग के लिए महाशक्ति संगठन गठित

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 04, 2019 12:26:52 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

संगठन गैर राजनीतिक एंव सर्वधर्म समभाव के अनुरूप कार्य करेगा

Social media group

Social media group

परासिया/ सोशल मीडिया ग्रुप जागते रहो द्वारा महिलाओं के उत्थान, कल्याण के लिए तथा महिलाओं को उत्पीडऩ प्रताडऩा अत्याचार से बचाने के लिए महिला महाशक्ति संगठन का गठन किया गया है। ग्रुप एडमिन रिंकू रीतेश चौरसिया ने बताया कि संगठन गैर राजनीतिक एंव सर्वधर्म समभाव के अनुरूप कार्य करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार एवं सम्मान दिलाना होगा। संगठन की संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, महापौर कांता योगेश सदारंग, जिला अध्यक्ष अंजना आशीष त्रिपाठी, संयोजिका अलका नीरज शुक्ला को बनाया गया है। कार्यकारिणी में अनीता तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नीलिमा शर्मा, नीतू जुनेजा, उषा जुनेजा, नीलम डोडानी, रितु गोयल, मधु शुक्ला, कविता शर्मा कल्पना श्रीवास्तव, महामंत्री शुचिता राठी, सचिव नीरजा वाजपेयी, वीणा चेडगे, रीता शर्मा, कामिनी चंदेल, रेशमा खान, सहसचिव किरण स्वामी, रिचा राय, वर्षा पाठक, कोषाध्यक्ष पारुल पांडे, सह कोषाध्यक्ष शुम्पा राय, विधि सलाहकार सपना जैन, श्रध्दा शुक्ला, मीडिया प्रभारी वर्षा शरद पाठक, आरती अजय दुबे, सलाहकार समिति में उर्मिला सिंह, कमलेश सिंह, आशा गांधी, सुधा अनुराधा त्रिपाठी, पायल त्रिपाठी, शाहीन शेख शबनम शाह को शामिल किया गया है। नगर अध्यक्ष संतोषी गजभिये तथा तहसील अध्यक्ष सौंसर रिंटू खान को नियुक्त किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो