script

रंगों से सराबोर महिलाएं

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 18, 2020 11:01:31 pm

Submitted by:

arun garhewal

रंगपंचमी पर महिलाओं ने होली पर्व मनाया और रंगों में सराबोर हुई।

रंगों से सराबोर महिलाएं

रंगों से सराबोर महिलाएं

छिंदवाड़ा. न्यूटन/चांदामेटा. न्यूटन के वार्ड क्रमांक 13 स्थित मंगल भवन में रंगपंचमी पर महिलाओं ने होली पर्व मनाया और रंगों में सराबोर हुई। रंग पंचमी पर शिव शक्ति महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से एक दूसरे को गुलाल लगाया और रंगों से होली पर्व का आनंद उठाया। वहीं मंडल की महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर मंडल की सदस्य शशि वर्मा, बबली विश्वकर्मा, अर्चना डेहरिया, रेखा राज, प्रीति सिंह, किरण वर्मा, रीना, रंजीता, मनोरमा, प्रीति राकेश सिंह, सरोज, सुनीता राय, गुलशन, नीलू विश्वकर्मा, सरला और सरोज खान उपस्थित रहीं।
इधर ग्राम पंचायत रामाकोना द्वारा सभी व्यापारियों को सूचित किया गया था कि शासन द्वारा देश में चल रहे कोरोना वायरस को देखते हुए मेले को प्रतिबंधित किया गया है। और ग्राम रामाकोना में मुनादि के माध्यम से जनता को भी सूचित किया गया है कि मेले में ना जाए फिर भी मेले मे आए व्यापारी जबरन, झूले, दुकानें आदि लगा रहे हैं। पंचायत ने इन सभी को अवगत भी करा दिया है फिर भी ग्राम पंचायत और शासन के आदेश को अनदेखा कर रहे हैं। देश भर में कोरोना वायरस को लेकर भय का वातावरण है बड़े-बड़े मॉल, टॉकीज, शोरूम आदि सब बंद है फिर भी इस का कोई असर रामाकोना के मेले मे नहीं पड़ रहा है। वहीं शासन प्रशासन भी इस मेले में ध्यान नहीं दे रहा है बाहर से जनता का आना जाना लगा हुआ है। वहीं मेले में आ रहा कोई भी नागरिक कोरोना वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम से नहीं आ रहे है।
अत: शासन प्रशासन को चाहिए की लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल रामाकोना मे चल रहे मेले पर रोक लगाई जाये। वहीं रामाकोना ग्राम पंचायत ने एकनाथ षष्ठी मेला निरस्त कर दिया है। शनिवार को जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एकनाथ षष्टी मेले को भी कोरोना वायरस के कारण निरस्त करने के निर्देश पर 18 मार्च को ग्राम पंचायत द्वारा सत्यपाल महाराज के शिष्य इंजि. उदयपाल महाराज का सांंस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो