scriptपानी के लिए महिलाओं की गुहार | Women plead for water | Patrika News
छिंदवाड़ा

पानी के लिए महिलाओं की गुहार

कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी

छिंदवाड़ाFeb 21, 2020 / 04:35 pm

sunil lakhera

पानी के लिए महिलाओं की गुहार

पानी के लिए महिलाओं की गुहार

परासिया . पेंच क्षेत्र की सेठिया 200 क्वार्टर कॉलोनी की महिलाओं ने पिछले एक माह से पानी सप्लाई की समस्या में सुधार नहीं होने के कारण उप क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव किया। महिलाओं का कहना था कि वेकोलि कॉलोनी में पानी सप्लाई की जवाबदारी अधिकारियों की है। लेकिन पिछले एक माह से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिसकी शिकायत कई बार करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। महिलाओं ने चार दिन के भीतर पानी सप्लाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन तथा कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी दी है। उपक्षेत्रीय प्रबंधक धनराज सोलंकी ने कहा कि पानी आपूर्ति कहां बाधित है इसकी जांच कर सप्लाई की जाएगी।
निसार खान ने दिया त्याग पत्र- मप्र मुस्लिम विकास परिषद पांढुर्ना के जिला प्रभारी बाबू निसार खान ने जिला पदाधिकारियों से असंतुष्ट होकर त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपने कर्तव्यों का बराबर निर्वहन करते आ रहे थे फिर उनके रहते किसी अन्य को प्रभारी नियुक्त कर दिया। इस बारे में परिषद के पदाधिकारियों को सवाल पूछा तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर पद से त्याग पत्र देने की बात कही है।

Home / Chhindwara / पानी के लिए महिलाओं की गुहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो