scriptविग्रहों का पूजन, कल स्थापना | Worship of deities, tomorrow establishment | Patrika News

विग्रहों का पूजन, कल स्थापना

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 16, 2019 11:26:38 am

पवार समाज ने भी किया रुद्राभिषेक

patrika

विग्रहों का पूजन, कल स्थापना

चंदगांव में महायज्ञ शुरू, आज से विग्रहों का पूजन, कल स्थापना

छिंदवाड़ा. चंदनगाव माता मंदिर में स्थापना के लिए आए विग्रहों का शनिवार को विधिवत पूजन अर्चन और संस्कार किए जाएंगे। रविवार को सभी विग्रहों की स्थापना का मुख्य कार्यक्रम होगा।
दुर्गा माता मंदिर में १० फरवरी से चल रहे शतचंडी महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्वर्ण कलश की स्थापना का समारोह आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह ९ बजे से १२ बजे तक पूजा हुई और दोपहर २ बजे से शाम ५ बजे तक शतचंडी महायज्ञ हुआ। शनिवार को शाम सात बजे से विग्रहों का जल, मिट्टी, अन्न,फल और वस्त्राधिवास संस्कार होंगे। रविवार सुबह यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा, शिव परिवार, विठ्ठल रुक्मिणी, अन्नपूर्णा माता और भगवान काल भैरव के विग्रहों को प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसी के साथ मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश भी स्थापित किया जाएगा। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
पवार समाज ने किया रुद्राभिषेक
शतचंडी महायज्ञ में शुक्रवार को पवार समाज के कई परिवारों ने इस यज्ञ में उपस्थिति दी। सुबह गिर्जेश पवार, किशोर पवार, रेशमलाल पवार, रामप्रसाद फरकारे, सुरेश चौधरी, धर्माजी फरकारे सहित अन्य लोगों हवन अनुष्ठान किया।
दोपहर के सत्र में यहां पवार समाज महिला मंडल की ओर से मीना चौधरी, दुर्गा कोड़ले, अनुसुइया बुआड़े, संगीता खौसी, ज्योति चौधरी, ज्योति चोपड़े, सुनीता गोहिते, कांति घागरे, संगीता चौधरी, कमला पवार, मन्नू पवार, भारती पवार, संगीता पवार, पूर्णिमा कोड़ले, प्रियंका पवार सहित अन्य महिलाओं ने रुद्र शिवलिंग का अभिषेक किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो