scriptजल्द टूटेंगे सालों पुराने क्वार्टर | Years old quarters will break soon | Patrika News

जल्द टूटेंगे सालों पुराने क्वार्टर

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 23, 2019 04:48:14 pm

Submitted by:

SACHIN NARNAWRE

8 जर्जर क्वार्टरों को गिराया जाएगा। इस खबर से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।

जल्द टूटेंगे सालों पुराने क्वार्टर

जल्द टूटेंगे सालों पुराने क्वार्टर

पांढुर्ना. स्वास्थ्य विभाग जल्द ही अपने कर्मियों को नए रहवास का तोहफा देने जा रहा है। सिविल अस्पताल के पीछे स्थित रिक्त स्थान पर 10 नए क्वार्टर बनाए जाने को स्वीकृति प्राप्त हुई है। इससे पहले यहा बने 8 जर्जर क्वार्टरों को गिराया जाएगा। इस खबर से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार नगर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बन चुका है। ऐसे में यहां के लिए स्वीकृत हुए नर्सिंग स्टॉफ व कर्मचारियों के लिए भी रहने की आवासीय सुविधा बहाल की जा रही है।
बीएमओ डॉ. अशोक पांडे ने बताया कि पुराने सभी 8 क्वार्टरों को गिराया जाएगा। इसके बाद इनके स्थान पर 10 नए भवन बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर एस कैथवास ने बताया कि 10 नए क्वार्टर के लिए एक करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। शीघ्र ही पुलिस हाउसिंग बोर्ड इस निर्माण का कार्य प्रारंभ करेंगे। वर्तमान में क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर रहने के लिए जगह देखने के लिए कहा गया है। सिविल अस्पताल पांढुर्ना के लिए 2 एफ, 4 जी और 4 एच टाईप के क्वार्टर निर्माण किए जाएंगे।
सन् 2007 में बने क्वार्टर हो गए जर्जर
वर्ष 2007 में बनाएं गये 4 क्वार्टर घटिया निर्माण की वजह से महज ग्याहर वर्षों में ही जर्जर हो गए। यहां रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि क्वार्टर की छत गिरने लगी है। किचन तो पुरी तरह से टूट गया है। क्वार्टर की फर्श भी अब टूट गई है। अब पूरा क्वार्टर ही रहने लायक नही रह गया है। पांच साल पहले बने चिकित्सकों के आवास के भी यही हालत हो गए हैं। मकानों की सिलिंग का प्लास्टर गिरकर दुर्घटनाओं का पर्याय बन गए है। ऐसे में अब नए भवनों के निर्माण होने से कर्मचारियों को रहने के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो