scriptएक सिरफिरे युवक से खौफ खा रहीं थीं गांव की महिलाएं, जानें फिर क्या हुआ | young man arrested | Patrika News

एक सिरफिरे युवक से खौफ खा रहीं थीं गांव की महिलाएं, जानें फिर क्या हुआ

locationछिंदवाड़ाPublished: May 26, 2019 12:50:20 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया

young man arrested

young man arrested

छिंदवाड़ा. एक सिरफिरे युवक से गांव की महिलाएं खौफ में थीं। महिलाओं में उसके नाम का डर बैठ चुका था। वह कब घर में घुस जाएगा इससे वे डरी हुईं थीं। शिकायत के बाद गुरुवार देर रात सांवरी चौकी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और चौकी लाई। गांव के अधिकांश लोग शुक्रवार को चौकी पहुंचे और युवक पर सख्त कार्रवाई के लिए मांग की। दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार सांवरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पठरा खोकर आता है, इस गांव में करीब साठ मकान हैं। आदिवासी बहुल इलाका है। इसी गांव में रहने वाले लक्ष्मीचंद धुर्वे से महिलाएं खौ$फ खा रही थीं। डर और दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस चौकी पहुंची महिलाओं और पुरुषों ने आरोप लगाया कि लक्ष्मीचंद धुर्वे शराब के नशे में रात को किसी के भी घर में घुस जाता और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। घर में घुसने से पहले वह बल्व निकाल लेता था जिसके कारण अंधेरा हो जाता और लोग उसे पहचान नहीं पाते थे। पिछले कुछ समय से यह सिलसिला लगातार जारी था। कई महिलाओं के साथ वह छेड़छाड़ और मारपीट कर चुका। कुछ दिन पहले वह गांव के लोगों की नजर में आ गया तो पुलिस को शिकायत दी। गुरुवार रात घेराबंदी कर पुलिस ने लक्ष्मीचंद धुर्वे को हिरासत में लिया। प्रकरण दर्ज कर आरोपित को कोर्ट में पेश किया।
गांव में बनती है शराब

ग्राम पठरा खोकर में अवैध तरीके से महुआ की शराब बनाकर बेची जाती है। गांव में नशा करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। सांवरी चौकी पुलिस ने कुछ माह पहले यहां नशा मुक्ति के लिए अभियान भी चलाया था ताकि लोगों में जागरुकता आए। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष सांवरी चौकी पहुंचे एवं उन्होंने आरोपित लक्ष्मीचंद धुर्वे पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही गांव में शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग की। इसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश दी।
आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में घर के अंदर घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने की शिकायत पर ग्राम पठरा खोकर निवासी लक्ष्मीचंद धुर्वे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसका जेल वारंट काट दिया गया। शराब की बिक्री को लेकर नशामुक्ति अभियान चलाया था। लगातार कार्रवाई जारी है।
मोहनीश राजा बैस, चौकी प्रभारी, सांवरी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो