scriptअच्छी वर्षा के लिए युवाओं ने किया भोले का अभिषेक | Young people did the good-bye for good rain | Patrika News

अच्छी वर्षा के लिए युवाओं ने किया भोले का अभिषेक

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 23, 2019 06:32:38 pm

ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ का आयोजन

patrika

अच्छी वर्षा के लिए युवाओं ने किया भोले का अभिषेक

छिंदवाड़ा ब्राह्मण समाज ने श्री परशुराम वाटिका में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिले में अच्छी बारिश की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
विधि-विधान से 12 ज्योतिर्लिंग बनाकर अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम का भी पूजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश दुबे, महामंत्री प्रमोद शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंशुल शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रतीक शुक्ला, सचिव आशीष द्विवेदी, महिला अध्यक्ष नीरजा वाजपेयी, अलका शुक्ला, नितिन शुक्ला, किसन शुक्ला, अमित द्विवेदी, अर्पित नायक, अंकुर शुक्ला, नितेश दुबे, अश्लेशा मिश्रा, अंजना त्रिपाठी, विभूति दुबे, सीमा शुक्ला, साधना शुक्ला आदि उपस्थित थे। पूजन पंडित अंकुश तिवारी, अर्पित पांडे, सतीश तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया।
अमरवाड़ा… मेहरा डेहरिया समाज की महिलाओं ने हरियाली महोत्सव गरमेटा शिव धाम मंदिर में आयोजित किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमला डेहरिया एवं जिला अध्यक्ष सुनीता बम्ह्निया के साथ उनकी टीम शामिल रही। इस दौरान संगीत एवं नृत्य का आयोजन कर सावन गीत गाए गए। मंदिर परिसर में महिलाओं ने पौधरोपण किया।
जुन्नारदेव… जागृति महिला ग्रुप द्वारा श्री भैरव मंदिर में सोमवार को रामायण का पाठ किया साथ ही मंदिर के प्रांगण में बेलपत्र के पौधे रोपित किया साथ ही प्रकृति को हरा भरा रखने की ओर एक कदम भी बढ़ाया गया। ग्रुप में रेखा वर्मा, जीतिका विश्वकर्मा, अनीता बैग, मंजू चौहान, कला दीदी, बीना परिहार, लता कहार, मनीषा सहारे, कला उइके, मधु, हर्षलता सदारंग, राधा, जया सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो