scriptजिनालयों-चैत्यालयों में हुए पूजन | Zenal-chaplain worship | Patrika News

जिनालयों-चैत्यालयों में हुए पूजन

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 30, 2019 01:19:57 pm

चैत्र नवमी : आदिप्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

Discourses in the jain temple

Discourses in the jain temple

छिंदवाड़ा. चैत्रनवमी के दिन शुक्रवार को सकल जैन समाज के साथ दिगम्बर जैन मुमुक्षु मण्डल,अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के जिन शासन सेवक श्रावक-श्राविकाओं ने जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान का जन्म-कल्याणक महोत्सव मनाया।
अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित आदिनाथ जिनालय में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने भक्तिभाव पूर्वक जिनेन्द्र पूजन,आदिनाथ पूजन कर जन्म कल्याणक के मंगलगीत गाकर महोत्सव मनाया। इसके बाद पं. चितरंजन जैन के श्रीमुख से प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जीवन चरित्र जाना और उनके जन्म कल्याणक को जग कल्याण का निमित्त बताया।
श्री आदिप्रभु के जन्मकल्याणक पर फेडरेशन के सदस्यों ने गुरुदत्तादि महामुनिराजों की पावन निर्वाण भूमि, द्रोणगिरिजी में बाल ब्रह्मचारी पं. रविन्द्र जैन आत्मन अमायन वालों की आध्यात्मिक ज्ञान गोष्ठी में हिस्सा लिया और सिद्धायतन में विशेष पूजन विधान कर आदिप्रभु के मंगलकारी जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई।
इस अवसर पर फेडरेशन सचिव दीपकराज जैन, विशाल शास्त्री, आदेश जैन, आशीष जैन, मन्नूलाल जैन, शिखरचंद जैन, राजू जैन के साथ बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने ज्ञान गोष्ठी का
लाभ लेकर जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो