scriptशादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर एयरफोर्सकर्मी ने किया कुछ ऐसा कि…. | Air Force Person kept raping woman on promise of marriage | Patrika News

शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर एयरफोर्सकर्मी ने किया कुछ ऐसा कि….

locationचित्रकूटPublished: May 29, 2018 04:56:23 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

बंधक बना छह माह तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत।
 

Air Force Person kept raping

शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर एयरफोर्सकर्मी ने किया कुछ ऐसा कि….

चित्रकूट. लव सेक्स और धोखे की स्क्रिप्ट लिखते हुए एक एयरफोर्सकर्मी ने शादीशुदा महिला से जिस्मानी रिश्ते कायम करते हुए उसकी जिंदगी तबाह कर दी। महिला अब कानून की बैसाखी के सहारे एयरफोर्सकर्मी को उसके किए की सज़ा दिलाने के लिए कानून की चौखट पर दस्तक दे रही है। पीडि़ता ने एसपी से मिल पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की है। दीगर बात यह कि पीडि़ता की शादी हुए महज दो साल ही हुए हैं लेकिन वह प्यार की अंधी गलियों में इस कदर गुम हुई कि आज उसके पास भटकने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा। इस पूरे मामले में दोस्ती में दगा और विश्वास पर घात की तस्वीर सामने आई, बहरहाल खाकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चित्रकूट में एक शादीशुदा महिला ने एयरफोर्स जवान पर बंधक बना छ: महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगया है। पीडि़त महिला ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाते हुए मदद की गुहार लगाई है। लव सेक्स और धोखे के इस खेल में जब पीडि़ता की जि़न्दगी क्लाइमेक्स पर पहुंची तो उसे पूरी स्क्रिप्ट की असलियत मालुम हुई और वह किसी तरह अपनी आबरू से खेलने वाले खलनायक के चंगुल से आजाद होकर अपने परिजनों के पास पहुंची।
पहले हुई दोस्ती और फिर..

पीडि़त महिला मानिकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के मुताबिक वह मानिकपुर के एक डिग्री कॉलेज से स्नाातक की पढ़ाई कर रही थी, उसी दरमियान उसकी दोस्ती उसी डिग्री कालेज में पढऩे वाली एक छात्रा से हो गयी जिसे अक्सर कॉलेज छोडऩे उसका भाई विद्यासागर आता था। सहेली से नजदीकियां बढ़ी तो पीडि़ता का आना जाना सहेली के घर हो गया। इसी दौरान सहेली के भाई की जिस्मानी भूख बढऩे लगी और उसने महिला (पीडि़ता) से मित्रता कर ली। दोस्ती का चोला ओढ़ते हुए नाजायज मोहब्बत ने भी जन्म ले लिया और सहेली के भाई ने कुछ ही दिनों में उसके साथ शादी करने का प्रपोजल रख दिया, पीडि़ता ने उस प्रोपजल को ठुकरा दिया और पिता के मन से शादी करने की बात कही।
शुरू हुआ लव सेक्स और धोखे का खेल

2016 में महिला के पिता ने उसकी शादी चित्रकूट में ही कर दी। शादी के दो साल बाद जब पीडि़ता अपने माँ बाप के घर आई हुई थी तो एक दिन बाजार में उसकी वही पुरानी सहेली मिल गयी और उसके ऊपर शिमला चलने के लिए दबाव बनाने लगी। काफी न नुकुर के बाद महिला अपनी सहेली के कहने पर उसके साथ शिमला घूमने की बात मान गयी। पीडि़ता के मुताबिक मानिकपुर से दिल्ली पहुंचने पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सहेली का भाई उन्हें रिसीव करने आया। इस दौरान उसकी सहेली और सहेली के पिता उसे यह कहकर छोड़कर चले गए कि अभी कुछ देर में वे लोग आ जाएंगे।
कायम किए जिस्मानी रिश्ते

महिला ने बताया कि काफी देर तक जब उसकी सहेली और उसके पिता वापस नहीं लौटे तो उसके (सहेली के) भाई ने उससे चंडीगढ़ चलने के लिए कहा और उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले गया जंहा दोनों एक होटल में रुके। महिला के मुताबिक इस दौरान सहेली के भाई ने उसके साथ 6 दिनों तक जबरन जिस्मानी रिश्ते बनाए। जब जब पीडि़ता ने इस नजायज रिश्ते का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा दे दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने एक किराये का कमरा ले लिया और पीडि़ता को उसमें रखते हुए उसके साथ लगातार छ: महीने तक अपने जिस्म की भूख शांत करता रहा। इस दरमियान पीडि़ता गर्भवती भी हो गयी जिसपर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।
असलियत मालूम होने पर लगाई मदद की गुहार

पीडि़ता के मुताबिक जब उसने आरोपी से शादी की बात की तो उसने शादी करने से मना कर दिया और उसे अपने घर जाने की बात कहने लगा। धोखे की तासीर में सब कुछ झुलसा चुकी पीडि़ता असलियत मालूम होने पर एयरफोर्स के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन उसकी मदद करने से इनकार कर दिया गया। महिला के मुताबिक किसी तरह उसने पूरे मामले की जानकारी अपने भाई को दी जिसपर उसके परिजन उसे चंडीगढ़ से मानिकपुर लेकर आए।
भटकने को मजबूर, एसपी से लगाई मदद की गुहार

पीडि़त महिला को अब तो न मां-बाप स्वीकार कर रहे है और न ही समाज। मजबूरन पीडि़ता बाहर किराये से रहने के लिए मजबूर है। महिला ने एसपी मनोज कुमार झां से मिलकर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया और आरोपी एयरफोर्सकर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो