चित्रकूट

अब समाज के हर तबके तक आसानी से पहुंचेगी बीजेपी, 2022 विस चुनाव से पहले पार्टी ने बनाया मास्टर प्लान

– 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटी BJP- कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भाजपा का मास्टर प्लान तैयार- चित्रकूट में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्रकूटJul 17, 2019 / 03:06 pm

Hariom Dwivedi

समाज के हर वर्ग तक अब आसानी से पहुंचेगी बीजेपी, पार्टी ने बनाया मास्टर प्लान

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में होंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। साथ ही समाज के हर वर्ग तक भाजपा कैसे पहुंचे, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नानाजी देशमुख के प्रकल्प दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ (चित्रकूट मध्य प्रदेश) सभागार में आयोजित दो दिवसीय बीजेपी (Bhartiya Janta Party) के कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम बिंदुओं पर मंथन हुआ। स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) मंगलवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। माना जा रहा है अब पार्टी की तैयारियों में और तेजी आएगी।
रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव घर घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षित कार्यकताओं की टीमों को क्षेत्र के गांवों और कस्बों में भेजकर सरकार की उपलब्धियों को बताने का प्लान तैयार किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें

यूपी भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, पिछड़ों पर खास फोकस

हर वर्ग में पैठ बनाने की प्लानिंग
कभी सिर्फ सवर्णों की पार्टी कही जाने वाली भाजपा ने अब समाज के हर वर्ग में पैठ बनाने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत पार्टी ‘सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी व सर्वसमावेशी’ के सिद्धांत पर काम करेगी। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि कैसे समाज के हर वर्ग में भाजपा की इंट्री कराई जाये। कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी बुधवार को प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को पहुंचना था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह नहीं पहुंच सके।
Master Plan ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/17/img-20190717-wa0018_4849079-m.jpg”>बुंदेलखंड क्षेत्र में बीजेपी का कब्जा
कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 49 विधायक हैं। बुंदेलखंड की सभी 19 विधानसभा सीटें और चार लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इसलिए बुंदेलखंड पर पार्टी का खास फोकस है। 2022 के विस चुनाव से पहले इस क्षेत्र में पार्टी की पकड़ ढीली न हो जाये, भाजपा ने मास्टर प्लान तैयार किया है।
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं केशव प्रसाद मौर्य

Home / Chitrakoot / अब समाज के हर तबके तक आसानी से पहुंचेगी बीजेपी, 2022 विस चुनाव से पहले पार्टी ने बनाया मास्टर प्लान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.