scriptउपचुनाव: प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत बिछाई बिसात, गरजेंगे सीएम योगी | cm yogi adityanath visit chitrakoot | Patrika News

उपचुनाव: प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत बिछाई बिसात, गरजेंगे सीएम योगी

locationचित्रकूटPublished: Oct 14, 2019 01:55:20 pm

जनपद की मानिकपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में विजय पताका लहराने का सपना लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

उपचुनाव: प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत बिछाई बिसात, गरजेंगे सीएम योगी

उपचुनाव: प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत बिछाई बिसात, गरजेंगे सीएम योगी

चित्रकूट. जनपद की मानिकपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में विजय पताका लहराने का सपना लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सपा बसपा भाजपा व कांग्रेस ने चुनावी कुरुक्षेत्र में विजयश्री हांसिल करने हेतु शतरंजी बिसात पर रणनीतिक चाल का पूरा खाका तैयार कर रखा है। केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन भगवा ब्रिगेड जहां अपनी उपलब्धियों का गुणगान कर रही है वहीं विपक्षी पार्टियां पानी पी पीकर भगवा खेमे की सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर कटघरे में खड़ा कर रही हैं।


भाजपा के दो मंत्री दो पूर्व सांसद व वर्तमान सांसद बहा रहे पसीना
उपचुनाव को भी किसी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की भांति लड़ते हुए केंद्र व प्रदेश में सत्ता सुख भोग रही भाजपा ने तो पूरा घेरा ही बना लिया है। पार्टी प्रत्याशी आंनद शुक्ला के समर्थन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह कई दिनों से जनपद में डेरा डाले हुए हैं। वहीं एक अन्य राज्य मंत्री व पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भी दिन रात एक किए हुए हैं। इसके अलावा दो पूर्व सांसद (रमेशचन्द्र द्विवेदी व भैरव प्रसाद मिश्रा) व वर्तमान सांसद चित्रकूट-बांदा लोकसभा आरके सिंह पटेल जनता की चौखट पर दिन रात दस्तक दे रहे हैं।


कल गरजेंगे सीएम योगी गुरुमंत्र दे गए प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री
पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कल 15 अक्टूबर को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की जनसभा को लेकर भाजपाइयों ने पूरा दमखम लगा रखा है। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दो दिन का प्रवास करते हुए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दे गए तो वहीं संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक कर चुके हैं।

 

विपक्षी भी पीछे नहीं दे रहे चुनौती

इसके इतर विपक्षी पार्टियां सपा बसपा व कांग्रेस भी पीछे नहीं हैं उपचुनाव में सत्तासीन भगवा ब्रिगेड को चुनौती देने को लेकर। सपा के कई प्रदेश स्तरीय दिग्गज लगातार पार्टी प्रत्याशी डॉ निर्भय सिंह पटेल के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं व जनसभाओं तथा जनसम्पर्क के माध्यम से विजय श्री की कामना कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दो दिन विधानसभा क्षेत्र में प्रवास किया। कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से कोई बड़ा प्रदेश व केंद्र स्तरीय नेता प्रचार में नहीं आया लेकिन पार्टी के कई दिग्गज जो प्रदेश स्तर पर अहम भूमिका निभाते हैं वे लगातार पार्टी की महिला प्रत्याशी रंजना पांडेय के समर्थन में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल बसपा का भी है। हालांकि बसपा का कोई भी बड़ा प्रदेश स्तरीय नेता चुनावी रण में अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन पार्टी कैडर के कई रणनीतिकार लगातार अपने प्रत्याशी राजनारायण कोल के समर्थन में व्यूह रचना रच रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो