scriptपिता ने बेटी को बताया डकैतों का मुखबिर, सिपाही से लगाया अवैध सम्बन्ध का आरोप! मचा हड़कंप | Father accussed daughter as dacoits informer | Patrika News

पिता ने बेटी को बताया डकैतों का मुखबिर, सिपाही से लगाया अवैध सम्बन्ध का आरोप! मचा हड़कंप

locationचित्रकूटPublished: Oct 14, 2018 02:50:50 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

एएसपी बोले-प्रथम दृष्टया आरोप निराधार हैं। लड़की बालिग है और वो अपनी मर्जी से रह सकती है।
 

चित्रकूट. एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को डकैतों का मुखबिर बताते हुए थाने के सिपाही से उसके अवैध सम्बंधों का आरोप लगाकर हड़कम्प मचा दिया है। सम्बंधित व्यक्ति का एक बयान भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी बेटी व सिपाही के बीच अवैध सम्बन्ध की बात कहते हुए बेटी को डकैतों का मुखबिर बता रहा है। यही नहीं उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी व सम्बंधित थाने के एक होमगार्ड के बीच भी अवैध सम्बन्ध की बात कह रहा है। पूरे मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। आरोपी सिपाही खुद को बदनाम करने की साजिश बता रहा है तो वहीं उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पिता ने बेटी को बताया डकैतों का मुखबिर

जनपद के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ऊपर डकैत गौरी यादव का मुखबिर होने और एक सिपाही से उसके अवैध सम्बन्धों का आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी है। सम्बंधित व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी डकैत गौरी यादव की मुखबिर है। जनपद के भरतकूप ऑपरेशन पोस्ट में तैनात एक सिपाही से उसकी बेटी के अवैध सम्बन्ध हैं। कई बार बेटी को मना किया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के भी एक होमगार्ड से अवैध सम्बन्ध की बात कही है। उक्त व्यक्ति के मुताबिक उसकी बेटी डकैतों को जानकारी देती है, पुलिस मूवमेंट की और उसने इस बात को लेकर उसे डांटा फटकार भी लेकिन उसकी बेटी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। थाना बहिलपुरवा में इस मामले की शिकायत भी की गई है।
प्रथम दृष्टया आरोप निराधार फिर भी जांच जारी

उधर, इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप निराधार हैं। लड़की बालिग है और वो अपनी मर्जी से रह सकती है। जहां तक सिपाही से अवैध सम्बन्ध या डकैतों की मुखबिरी(उसके पिता के मुताबिक) करने की बात है तो इस पूरे मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी बहिलपुरवा को कहा गया है। कॉल डिटेल वैगरह निकलवाई जाएगी और तथ्यों की जांच की जाएगी। यदि कोई भी दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी। फि़लहाल अभी लड़की के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो