scriptयमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति, मुख्य मार्गों से सम्पर्क कटा | flood in chitrakoot | Patrika News
चित्रकूट

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति, मुख्य मार्गों से सम्पर्क कटा

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई ग्रामीण इलाकों का सम्पर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।

चित्रकूटSep 18, 2019 / 02:01 pm

आकांक्षा सिंह

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति, मुख्य मार्गों से सम्पर्क कटा

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति, मुख्य मार्गों से सम्पर्क कटा

चित्रकूट. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई ग्रामीण इलाकों का सम्पर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। सबसे ज्यादा जनपद का मऊ विकास खण्ड प्रभावित है। जिसके लगभग दर्जन भर से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के सम्पर्क मार्ग प्रभावित हैं जलस्तर बढ़ने के कारण। ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाव के द्वारा ग्रामीण अपने गंतव्यों तक पहुंच पा रहे हैं। विकास खण्ड मऊ के परदवां, मवई, बरहा कोटरा, खुरेहटा, मण्डौर आदि गांवों के मुख्य मार्ग जलभराव के कारण कस्बाई इलाके के मुख्य मार्गों से कट गए हैं। ग्रामीण भयभीत भी हैं कि कहीं अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो स्थिति भयावाह न हो जाए।

 

नावों से आवागमन जारी स्थिति पर प्रशासन की नजर

प्रभावित इलाकों में नावों से ग्रामीणों का आवागमन जारी है। स्कूली बच्चों को भी इन्ही कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है। नाव द्वारा स्कूलों के लिए आना जाना पड़ रहा है। इस बीच जिन इलाकों पानी घुसने से आवगमन व सम्पर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं वहां अधिकारीयों का दौर शुरू हो गया है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया जा रहा है। तहसीलदार मऊ दिलीप कुमार के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया जा रहा है। नाव की व्यवस्था की गई है।


फसलों को भी नुकसान

पानी बढ़ने से फसलों को भी खासा नुकसान हुआ है। तिल व धान आदि की फसल प्रभावित हो रही हैं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर आ गई है।

Home / Chitrakoot / यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति, मुख्य मार्गों से सम्पर्क कटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो