Mansoon Update : चित्रकूट सहित दो अन्य जनपदों में आया मानसून,जाने अपने जिले का तापमान
चित्रकूटPublished: Jun 29, 2023 09:23:03 am
चित्रकूट जनपद में आज पारा 28 डिग्री तक जाने की संभावना है।लगातार जनपद में गर्मी का प्रकोप जारी था। लेकिन चित्रकूट जिले में कल रात से शुरू हुई झमाझम बारिश देखने को मिली है। और लगातार बारिश अभी भी हो रही है।


Mansoon Update : चित्रकूट सहित दो अन्य जनपदों में आया मानसून,जाने अपने जिले का तापमान
हालांकि कुछ दिन पूर्व तेज हवा के साथ हुई हल्की फुल्की वर्षा से जनपद के लोगो को थोड़ी राहत तो मिली ही है। लेकिन इस थोड़ी बहुत हुई बारिश ने उमस को और बढ़ा दिया था। मौसम विभाग में अनुसार दिन पर दिन इस बढ़ रही गर्मी से लोग को थोड़ी राहत मिलने की पूरी संभावनाएं है। मौसम विभाग के अनुसार चित्रकूट,बांदा,महोबा में आज भी बारिश होने के पूरे पूरे आसार भी बने है।