scriptभाजपा को मिली बड़ी जीत, सपा को 49 वोटो से हराया | jyotsana devi win block pramukh election from bjp in chitrakoot up | Patrika News

भाजपा को मिली बड़ी जीत, सपा को 49 वोटो से हराया

locationचित्रकूटPublished: Mar 10, 2018 02:33:25 pm

केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के बाद प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों जिला पंचायत अध्यक्षों के तख्तापलट का खेल जारी है।

kanpur dehat

चित्रकूट. केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के बाद प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों जिला पंचायत अध्यक्षों के तख्तापलट का खेल जारी है। सत्ता की नजाकत को समझते हुए विश्वास अविश्वास जताने की मुहीम के तहत ब्लॉक प्रमुख के पदों पर सत्ताधारी भगवा ब्रिगेड की कई जगह ताजपोशी हुई, इसी के तहत चित्रकूट में भी एक ब्लॉक में हुए प्रमुख पद के उपचुनाव में भाजपा ने विरोधियों को पटखनी देते हुए विजयश्री हांसिल की। जनपद के मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की ज्योत्स्ना देवी ने जीत की पताका लहराते हुए विपक्षियों को हार का स्वाद चखाया।

प्रदेश के ब्लॉकों और जिला पंचायतों में तख्तापलट की शतरंजी बिसात पर शह मात का खेल जारी है। सत्ता सुख भोग रही भाजपा ने प्रदेश के कई ब्लॉकों में अपने सिपहसलार बैठाए उपचुनाव में जीत दर्ज करते हुए। चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक में भी भाजपा विजयी हुई और विरोधी को परास्त करते हुए कई वर्षों पर ब्लॉक प्रमुख पद पर असीन हुई।

ज्योत्स्ना देवी को हासिल हुई विजयश्री

मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए उपचुनाव में भाजपा की ज्योत्स्ना देवी ने सपा सपा समर्थित प्रत्याशी स्नेहलता को 49 वोटों से मात देकर जीत का स्वाद चखा। स्नेहलता को सिर्फ 14 मतों से संतोष करना पड़ा। मतदान में कुल 87 क्षेत्र पंचायत सदस्यों(बीडीसी) में 86 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी को 63 वोट जबकि उनकी प्रतिद्वंधी सपा समर्थित स्नेहलता को मात्र 14 वोट मिले। और भाजपा प्रत्याशी 49 मतों से विजयी घोषित हुईं।

गौरतलब है कि मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख पद सपा की सोनू कोल का कब्जा था। 19 अक्टूबर 2017 को उनके खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव ला दिया जिसके बाद यह उपचुनाव हुआ। वहीं कर्वी सदर ब्लॉक के प्रमुख पद पर भी सपा का कब्जा था लेकिन उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन तत्कालीन प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट ने फ़िलहाल आदेश देते हुए इस ब्लॉक के उपचुनाव को स्थगित कर दिया। कर्वी ब्लॉक के प्रमुख पद पर सपा के चंद्र किशोर पटेल का कब्जा है वर्तमान में।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो