scriptखाकी ने छात्राओं को बताई कानून की अहमियत, दिलाया न डरने का भरोसा | Khaki told girls and women importance of law in chitrakoot hindi news | Patrika News

खाकी ने छात्राओं को बताई कानून की अहमियत, दिलाया न डरने का भरोसा

locationचित्रकूटPublished: Dec 09, 2017 03:49:21 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

समाज में नारी शक्ति को बेख़ौफ़ होकर जीने की सीख देते हुए ख़ाकी ने उन्हें उनके लिए बने कानून की अहमियत बताई।

Khaki told girls and women importance of law

चित्रकूट. समाज में नारी शक्ति को बेख़ौफ़ होकर जीने की सीख देते हुए ख़ाकी ने उन्हें उनके लिए बने कानून की अहमियत बताई और न डरने का भरोसा भी दिलाया। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों महाविद्यालयों में पुलिस के द्वारा कार्यशालाएं संगोष्ठियां आयोजित कर छात्राओं को कानून की जानकारी दी जा रही है और समाज में किसी भी प्रकार के होने वाले जुल्मों सितम से बेख़ौफ़ होकर निपटने के क़ानूनी तरीके भी बताए जा रहे हैं।

छात्राओं को नारी शक्ति से भी कराया जा रहा परिचित

छात्राएं भी ख़ाकी के अफ़सरानों की बातों को ध्यान से सुनते हुए अपने क़ानूनी अधिकारों की जानकारियां ले रही हैं। पुलिस के उच्चाधिकारियों से लेकर सम्बंधित थाना व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों विद्यालयों में कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उनके क़ानूनी अधिकारों से रूबरू करवा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में देश प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं का उदाहरण देते हुए छात्राओं को नारी शक्ति से परिचित भी कराया जा रहा है।

क़ानूनी जानकारी के आभाव में दबती हैं आबाजे

समाज में महिलाओं के साथ आज भी सबसे ज्यादा जुल्म अत्याचार की खबरें आधुनिक व जागरूक समाज की जागरूकता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है और कानून व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा करती है। आए दिन महिलाओं के साथ होने वाली गैरकानूनी घटनाएं मीडिया की सुर्खियां न बने शायद ऐसा सम्भव ही नहीं। इन सबके बीच शायद पुलिस को भी इस बात का एहसास हो गया है कि बिना समाज में जागरूकता फैलाए (खासतौर पर महिलाओं व छात्राओं के बीच) कुछ खास हासिल होने वाला नहीं क्योंकि अत्याचार व जुल्मों सितम के विरोध को लेकर क़ानूनी जानकारी के आभाव में ही न जाने कितनी आवाजें दब जाती हैं।

डरे नहीं कानून आपके साथ है

मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित गोष्ठी में एसपी प्रताप गोपेंद्र ने उपस्थित छात्राओं को कानून की जानकारियों से अवगत कराते हुए उन्हें बेख़ौफ़ होकर जीने की सलाह दी। एसपी ने वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090, डायल 100, महिला सम्मान प्रकोष्ठ ,एंटी रोमियो स्क्वायड आदि के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को महिलाओं से सम्बंधित अन्य संवैधानिक क़ानूनी जानकारियों से अवगत कराया। किसी भी प्रकार की अप्रिय और आपराधिक घटनाओं में तुरन्त बेख़ौफ़ होकर पुलिस की मदद लेने की सलाह छात्राओं को दी गई। यदि स्कूल आते जाते या कहीं और कोई भी महिलाओं छात्राओं को परेशान करता है तो उसकी सूचना भी तत्काल पुलिस को देने की सलाह एसपी ने उपस्थित छात्राओं को दी।

दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस की पहल

जनपद के दस्यु प्रभावित पाठा क्षेत्र (मानिकपुर मारकुंडी) में भी पुलिस ने नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी संगोष्ठी व कार्यशालाएं आयोजित कर स्थानीय छात्राओं महिलाओं को क़ानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई। पाठा क्षेत्र में डकैतों के खौफ को देखते हुए महिलाओं तथा छात्राओं को पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कानून का सहयोग करके ही ऐसे सामाजिक दुश्मनों का सम्पूर्ण सफ़ाया सम्भव है। महिलाएं डरे नहीं बल्कि डटकर किसी भी स्थिति परिस्थिति का मुकाबला करें और किसी भी प्रकार की अनहोनी पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

कोई परेशान करे तो उसे सबक सिखाएं

विभिन्न थाना क्षेत्रों में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में छात्राओं महिलाओं को ख़ाकी के उपस्थित लम्बरदारों ने सलाह व भरोसा दिलाते हुए किसी के भी द्वारा परेशान किए जाने पर तुरंत पुलिस की मदद लेने की अपील की गई। अपर एसपी बलवन्त चौधरी ने कहा कि यदि छात्राओं को कोई परेशान करता है तो पुलिस को इसकी जानकारी बेख़ौफ़ होकर दें, डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस उस अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो