scriptकई संगीन मामलों में दोषी डकैत को इलाहाबाद से दबोचा, बबुली गैंग का था अस्थाई सदस्य | Police arrested dacoit Vijay Kol Chitrakoot UP News | Patrika News

कई संगीन मामलों में दोषी डकैत को इलाहाबाद से दबोचा, बबुली गैंग का था अस्थाई सदस्य

locationचित्रकूटPublished: Mar 14, 2018 07:21:14 am

गिरफ्त में आए डकैत के ऊपर चित्रकूट के मानिकपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं…

Police arrested dacoit Vijay Kol Chitrakoot UP News

कई संगीन मामलों में दोषी डकैत को इलाहाबाद से दबोचा, बबुली गैंग का था अस्थाई सदस्य

चित्रकूट. बीहड़ों में डाकुओं की गैंग के साथ मिलकर कई संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले डकैत को इलाहाबाद में खाकी ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस को देखते ही उक्त डकैत ने भागने का प्रयास किया लेकिन खाकी की मुस्तैदी के चलते उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार डकैत के ऊपर चित्रकूट के मानिकपुर थाने में हत्या अपहरण हत्या का प्रयास और लूट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। जिस गैंग में उक्त डकैत रहकर बीहड़ों में विचरण करता था उस गैंग का सरगना दो वर्ष पहले पुलिस इनकाउंटर में चित्रकूट में ढेर किया जा चुका है। गिरफ्तार डकैत के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। सरगना के मारे जाने के बाद साढ़े पांच लाख के इनामी दस्यु बबुली कोल गैंग का अस्थाई सदस्य बन गया था पुलिस की गिरफ्त में आया डकैत।
इलाहाबाद में चढ़ा खाकी के हत्थे

पाठा के बीहड़ों में खतरनाक डकैतों के साथ गैंग में रहकर वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात डकैत विजय कोल (निवासी खण्डेहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट) इलाहाबाद में खाकी के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक दस्यु विजय कोल के बारे में इलाहाबाद की मुट्ठीगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को मुखबिर से गौतम टॉकीज के पास चहलकदमी करने की सूचना मिली। सूचना पर अमल करते हुए खाकी ने टॉकीज के आस पास घेरेबंदी करते हुए दस्यु विजय कोल को पकड़ लिया। इस दौरान उक्त डकैत ने भागने की भी कोशिश की।
कई मामले हैं दर्ज

खाकी की गिरफ्त में आए डकैत के ऊपर चित्रकूट के मानिकपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। दस्यु विजय कोल ने अपनी गैंग के साथ मिलकर मानिकपुर थाना क्षेत्र से सन 2015 में दो सरकारी शिक्षकों का अपहरण किया था और फिरौती मिलने के बाद उन्हें छोड़ा गया था। गैंग के सरगना अशोक कोल को 2015 में ही गैंगवार के दौरान मौत के घाट उतार दिया गया था। सरगना के मारे जाने के बाद दस्यु विजय कोल कुख्यात दस्यु सरगना बबुली कोल की गैंग में अस्थाई रूप से शामिल हो गया था और खाकी को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। मानिकपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि डकैत विजय कोल पर कई संगीन मामलों को लेकर कई मुकदमें दर्ज हैं। इलाहाबाद जाकर उसे चित्रकूट लाने का प्रयास किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो