scriptचित्रकूट के कामतानाथ मंदिर में प्रियंका ने टेका मत्था, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान | Priyanka Gandhi Vadra in chtrakoot | Patrika News

चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर में प्रियंका ने टेका मत्था, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

locationचित्रकूटPublished: Apr 29, 2019 08:02:15 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– चित्रकूट पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा- भारतीय जनता पार्टी पर जमकर साधा निशाना- कहा- मोदी सरकार में सब परेशान, 5 सालों में सरकार ने सिर्फ किया प्रचार

Priyanka Gandhi Vadra

चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर में प्रियंका ने टेका मत्था, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान


चित्रकूट. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रीराम की तपोभूमि में केंद्र की मोदी सरकार को 5 वर्षों तक प्रचार करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और गरीब परेशान व हताश हैं। इस सरकार ने सिर्फ प्रचार का काम किया है। सत्ताधारी तो आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन जनता त्रस्त है। सरकार कहती है कि 5 साल और दीजिए, लेकिन पिछले 5 वर्षों में आपने क्या किया। प्रियंका ने कहा कि जब नीयत सही और सच्ची हो तो काम भी किया जाता है। प्रियंका गांधी चित्रकूट-बांदा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी दस्यु सरगना ददुआ के भाई बालकुमार पटेल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने चित्रकूट पहुंची थीं।
जनसभा से पहले पहले प्रियंका गांधी ने भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। प्रियंका ने कहा कि कामतानाथ जी के प्रति मेरी दादी (इंदिरा गांधी) की भी श्रद्धा थी। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार अहंकारियों की सरकार है। सत्ता के अहंकार में लोग सोचते हैं कि उद्योगपति मित्र आगे बढ़ें, उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं। अब जनता को जागरूक बनने की जरूरत है। ऐसी सरकार चुनिए जो आपका बोझ हल्का करे, आपके हित में कार्य करे जिससे आपका फायदा हो।
अन्ना प्रथा पर निशाना
अन्ना प्रथा के मुद्दे को लेकर प्रियंका ने कहा कि खेत को बचाने के लिए किसानों को आज रतजगा करना पड़ता है। किसान की आमदनी आधी हो गई। किसान सम्मान निधि योजना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह किसान अपमान योजना है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बुन्देलखण्ड के लिए कई योजनाएं उनकी पार्टी की सरकार में चलाई गई थीं, जिसे बन्द कर दिया गया। यदि उनकी सरकार आई तो बुन्देलखण्ड के बन्द पड़े उद्योगों के बारे में हल निकाला जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज नकारात्मकता व नफरत की राजनीति करने वालों को हटाने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो