scriptराम की तपोभूमि में मन्नतों की सौगात मांगेंगे राहुल गांधी, 2019 का तैयार होगा रोडमैप | rahul gandhi chitrakoot visit hindi news | Patrika News

राम की तपोभूमि में मन्नतों की सौगात मांगेंगे राहुल गांधी, 2019 का तैयार होगा रोडमैप

locationचित्रकूटPublished: Sep 25, 2018 12:23:59 pm

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर राम की तपोभूमि के उसी प्रसिद्द मंदिर में मत्था टेकेंगे

chitrakoot

राम की तपोभूमि में मन्नतों की सौगात मांगेंगे राहुल गांधी, 2019 का तैयार होगा रोडमैप

चित्रकूट. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर राम की तपोभूमि के उसी प्रसिद्द मंदिर में मत्था टेकेंगे जहां उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों के दौरान हाजिरी लगाई थी। राहुल का वह दौरा चित्रकूट में खाट सभा के दौरान सितम्बर 2016 में हुआ था। उस दौरान कांग्रेस के युवराज ने तपोभूमि के प्रसिद्द कामतानाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर साधू संतों से भी मुलाकात की थी। माथे पर त्रिपुण्ड व् हांथों में श्री रामचरितमानस लिए राहुल गांधी विशुद्ध धार्मिक व्यक्तित्व में रंगे नज़र आ रहे थे। अब एक बार फिर उसी मंदिर में राहुल के आने की पुष्टि होने पर हलचलें तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जूट गए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव(मध्य प्रदेश) के साथ साथ 2019 का भी रोडमैप तैयार करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष। राहुल की सभा में पूरे बुंदेलखण्ड से कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद है।


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राम की तपोभूमि से आगाज

देश की सियासत में मंदिर मस्जिद की चौखटों पर सजदा करने का दौर जारी है। सियासतदारों की शतरंजी बिसात पर ऊपरवाला भी एक मोहरा बनता हुआ नजर आता है। जिन्होंने कभी टोपी नहीं पहनी थी आज चादर ओढ़ आए और जो कल तक एक पार्टी पर मंदिर की राजनीति का ठप्पा लगाते थे आज हर चुनाव की शुरुआत मंदिर में मत्था टेकने के बाद कर रहे हैं तो कोई भव्य विष्णु मंदिर बनाने का दम्भ भर रहा है। एक बार फिर ऊपर वाले के दर पर हाजिरी लगाने का दौर शुरू हो चुका है और इस बार मौका है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का। राम की तपोस्थली से चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी।

भगवान कामतानाथ के दर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

चित्रकूट स्थित भगवान कामतानाथ के दर पर एक बार फिर राहुल गांधी की दस्तक होने जा रही है। इस बार वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं के बीच होंगे और ऊपर वाले से चुनाव में विजय श्री की कामना करेंगे। चित्रकूट के यूपी एमपी(मध्य प्रदेश) सीमा पर स्थित भगवान कामतानाथ मंदिर में राहुल गांधी के दर्शन पूजन व् परिक्रमा(अभी पुष्टि नहीं) को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है और मंदिर प्रशासन में भी हलचलें तेज हो गई हैं। पिछली बार(2016) जब राहुल गांधी इस मंदिर में आए थे तो काफी देर तक चित्रकूट की महत्ता और मंदिर की मान्यता को लेकर स्थानीय विद्वानों से चर्चा व् जानकारी प्राप्त की थी।

भगवान कामतानाथ मुझ पर कृपा करें

सन 2016 में मंदिर दर्शन व् पूजन के बाद राहुल गांधी ने विजिटर बुक में लिखा था कि” भगवान कामतानाथ मुझ पर कृपा करें चित्रकूट आकर अच्छा लगा” इस बार भी राहुल भगवान कामतानाथ की कृपा प्राप्त करने की कामना लेकर चित्रकूट दौरे पर आ रहे हैं।

एसपीजी ने डाला डेरा

इस बीच राहुल गांधी के चित्रकूट दौरे को लेकर सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार किया जा रहा है। सीमावर्ती(यूपी एमपी) में हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो चुका है। एसपीजी की टीम ने दौरे के मद्देनजर सम्बंधित क्षेत्र का सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जायजा ले रही है। भगवान कामतानाथ मंदिर क्षेत्र से लेकर नुक्कड़ सभा स्थल की निगरानी की जा रही है। मंदिर से लेकर सभा स्थल तक के मार्ग पर रिहर्सल भी जारी है एसपीजी टीम का। साधू संतो से मुलाकात की संभावना के चलते विभिन्न मठ मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

निर्धारित हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

राहुल गांधी के चित्रकूट दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।

कार्यक्रम इस प्रकार है

27 सितम्बर 2018

सुबह 8 बजे भोपाल से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान

10 बजे इलाहाबाद आगमन

10:40 पर इलाहाबाद से प्रस्थान हेलीकॉप्टर द्वारा

11:10 पर चित्रकूट आगमन

11:20 पर भगवान कामतानाथ मंदिर दर्शन

12:00 नुक्कड़ सभा

12:50 चित्रकूट से सतना के लिए प्रस्थान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो