script

राम भक्ति के रंग में नजर आए राहुल गांधी, राम की तपोभूमि से मोदी सरकार पर किया सियासी वार

locationचित्रकूटPublished: Sep 27, 2018 02:47:07 pm

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में राम भक्ति के रंग में नजर आए।

Rahul in satna

Rahul in satna

चित्रकूट. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में राम भक्ति के रंग में नजर आए। भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया व कमलनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने राफेल पर मोदी सरकार को फिर घेरते हुए कई शब्दबाणों के तीर छोड़े। मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के चौकीदार ने चोरी कर ली। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है।

 

chitrakoot
भगवान कामतानाथ मंदिर में टेका मत्था
भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट के प्रसिद्द भगवान कामतानाथ मंदिर में राहुल गांधी ने मत्था टेकते हुए दर्शन पूजन किया और साधू संतों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने श्री राम के चित्रकूट में वनवासकाल के विषय में उपस्थित साधू संतों से जानकारी भी ली। पुजारी मदन गोपालदास ने बताया कि राहुल गांधी ने चित्रकूट की महिमा और श्री राम के जीवन के विषय में पूछा और साधू संतों से किसी भी प्रकार की राजनैतिक बात नहीं हुई। विजिटर बुक में राहुल गांधी ने अपने दस्तखत किए।
chitrakoot
राम भक्त के रूप में राहुल गांधी
चित्रकूट में राहुल गांधी राम भक्त के रूप में नजर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पोस्टर बैनर लगवाए थे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर जिसमें राहुल गांधी को “राम भक्त पंडित राहुल गांधी” के रूप में दर्शाया गया। राहुल गांधी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए ।
chitrakoot

भाजपा सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को राफेल डील मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि राफेल कॉन्ट्रेक्ट से दस दिन पहले अनिल अंबानी ने कम्पनी बनाई। हिंदुस्तान के पब्लिक सेक्टर बैंक से अनिल अंबानी ने पैसे लिए और 45 हजार करोड़ रूपये पब्लिक सेक्टर बैंक को वापस नहीं किए। मोदी के डेलिगेशन में अनिल अंबानी गए। हिंदुस्तान एरोनॉटिकल्स लिमिटेड से कॉन्ट्रेक्ट छीन कर मोदी ने अपने मित्र की जेब में डाल दिया।

chitrakoot

राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि हमने सरकार से पूछा कि देश को बता दीजिए कि यूपीए सरकार में राफेल का दाम 526 करोड़ रूपये था तो अब आपने किस दाम पर एक हवाई जहाज खरीदा तो सरकार कहती है हम दाम नहीं बता सकते क्योंकि फ़्रांस की सरकार के साथ दाम को लेकर गुप्त करार हुआ है। उधर फ़्रांस के राष्ट्रपति कहते हैं कि भारत सरकार चाहे तो दाम बता सकती है। बाद में पता लगता है 526 करोड़ के जहाज को मोदी सरकार ने 1600 करोड़ में खरीदा। मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्लियामेंट में जब इसी मुद्दे पर नरेंद्र मोदी से उन्होंने सवाल किया तो अपने डेढ़ घण्टे के भाषण के दौरान उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया और उनसे मोदी आंख में आंख नहीं मिला पाए। हिंदुस्तान के चौकीदार ने चोरी कर दी। इसीलिए अब उनके भाषण में कुर्सीयां खाली रहती है। मजदूर किसान नरेंद्र मोदी को झूठा कहते हैं, युवा मोदी को देखकर कहता है उन्होंने चोरी की है अनिल अंबानी को पैसा दिया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर हमलावर होते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश कुपोषण भ्रष्टाचार किसानों के साथ अन्याय में नम्बर वन है जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। आप अपने मन की बात हमसे बताइए हम आपके लिए काम करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो