VIDEO: ...ये उत्तर प्रदेश है, यहां साहब सोते हैं, ऐसे में कैसे होगा जनता का कल्याण!
चित्रकूटPublished: Oct 15, 2023 08:14:38 pm
समाधान दिवस: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ADM झपकी लेते तो अन्य अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त दिखे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाधान दिवस में अधिकारी के सोने और मोबाइल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
समाधान दिवस: उत्तर प्रदेश में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए योगी सरकार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की शुरुआत की, लेकिन इस मुहिम को उनके ही अधिकारी मजाक बना रहे हैं। इसकी बानगी चित्रकूट की मानिकपुर तहसील में देखने को मिली। यहां समाधन दिवस में चित्रकूट एडीएम सोते नजर आए, जबकि पुलिस के एक अधिकारी मोबाइल चलाते नजर आए। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वायरल वीडियो को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया "X" (पूर्व नाम ट्विटर) पर अपलोड करते हुए भाजपा सरकार से सवाल किया है।