scriptदस्यु बबुली गैंग का मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, घातक थर्टी स्प्रिंग फील्ड रायफल सहित कारतूस बरामद | shooter of Dasyu Babuli gang arrested in encounter | Patrika News

दस्यु बबुली गैंग का मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, घातक थर्टी स्प्रिंग फील्ड रायफल सहित कारतूस बरामद

locationचित्रकूटPublished: Sep 19, 2019 02:19:46 pm

गिरफ्तार दस्यु के पास से घातक थर्टी स्प्रिंग की 2 व 315 बोर की 1 रायफल तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

दस्यु बबुली गैंग का मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, घातक थर्टी स्प्रिंग फील्ड रायफल सहित कारतूस बरामद

दस्यु बबुली गैंग का मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, घातक थर्टी स्प्रिंग फील्ड रायफल सहित कारतूस बरामद

चित्रकूट. साढ़े 6 लाख के इनामी कुख्यात डकैत बबुली कोल के खात्में के बाद उसके गिरोह के मुख्य शार्प शूटर 50 हजार के इनामी डकैत सोहन कोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान गैंग के हार्डकोर सदस्य की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार दस्यु के पास से घातक थर्टी स्प्रिंग की 2 व 315 बोर की 1 रायफल तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये वही खतरनाक थर्टी स्प्रिंग रायफल हैं जिनके दम पर दस्यु सरगना बबुली पुलिस को सीधी मुठभेड़ में कई बार टक्कर दे चुका था और मुठभेड़ के दौरान बच निकलता था। बीहड़ के सूत्रों के मुताबिक खूंखार दस्यु अम्बिका पटेल उर्फ़ ठोकिया की गैंग में ये हथियार मौजूद थे और फिर उसके खात्में के बाद दस्यु बलखड़िया से होते हुए बलखड़िया के खास सिपहसलार दस्यु सरगना बबुली कोल तक पहुंचे।

 

मजबूत थी गैंग की फायर पावर

बबुली गैंग की फायर पावर कितनी मजबूत थी इसका अंदाजा बरामद रायफल से लगाया जा सकता है। थर्टी स्प्रिंग रायफल काफी खतरनाक मानी जाती है और एक मिनट में कई राउंड फायर गोलियां इससे हो सकता है। गैंग में 315 बोर की कई रायफल मौजूद थीं जिसे कई बार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान डकैतों के अड्डे से बरामद किया। बीहड़ के सूत्रों के मुताबिक दस्यु गैंग और खतरनाक हथियारों को अपने जख़ीरे में शामिल करने के प्रयास में था। इसी मजबूत फायर पावर की वजह से बबुली से पहले कुख्यात ठोकिया बलखड़िया जैसे डकैत पुलिस को टक्कर देते थे।

 

कई बार हुई थी यूपी पुलिस से गैंग की मुठभेड़

बबुली की कई बार यूपी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। लेकिन हर बार इन्ही खतरनाक रायफलों की वजह से वो बेख़ौफ़ होकर पुलिस को चैलेंज करता था। भारी मात्रा में कारतूस भी मौजूद थे गैंग के पास। बबुली का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ था अभी कुछ दिन पहले जिसमें दस्यु बबुली सम्भवतः इन्ही रायफलों को लेकर विभिन्न पोजों में मोबाईल से अपना वीडियो बनवा रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो