scriptबारात में गोलियां चलाने का कॉम्पटीशन पड़ा भारी, एक पल में शादी की खुशियां बदली मातम में | two dead in harsh firing during wedding ceremony in chitrakoot | Patrika News

बारात में गोलियां चलाने का कॉम्पटीशन पड़ा भारी, एक पल में शादी की खुशियां बदली मातम में

locationचित्रकूटPublished: May 04, 2022 11:52:16 am

Submitted by:

Jyoti Singh

शादी समारोह में जयमाल के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से से पूरा गांव सहम गया। लोगों का कहना है कि पूरे 15 मिनट तक हर्ष फायरिंग का सिलसिला चलता रहा जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। पूरे मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

two_dead_in_harsh_firing_during_wedding_ceremony_in_chitrakoot.jpg
शादियों का सीजन चल रहा है। लेकिन क्या हो शादी की खुशियां मातम में बदल जाएं। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सामने आया है। यहां जिले में एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। तभी खुशी से फूले नहीं समा रहे कुछ लोगों ने शादी में हर्ष फायरिंग कर दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मौके पर दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरे मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
जयमाल के दौरान हुई घटना

दरअसल, जिले के रैपुरा थाना इलाके के इटावा महुलिया गांव से राजापुर थाने के छैबों गांव में शिवम भैया यादव पुत्र अवसरी के घर बारात आई हुई थी। सब कुछ अच्छे से चल रहा था। देर रात्रि दुल्हन बुधिया और दूल्हे शंकर की जयमाला के कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसी दौरान बारात में शामिल रामलखन और रामकरण यादव ने हर्ष फायरिंग कर दी। मौके पर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। कुछ लोग वहीं मौका पाकर कुर्सियों के नीचे छिप गए
कॉम्पटीशन करने वाले दोनों युवकों की हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही। इसी बीच कॉम्पटीशन होता रहा, तभी रामलखन और रामकरण नाम के दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। इससे विवाह कार्यक्रम में एकदम सन्नाटा छा गया और अफरा-तफरी मच गई। बाद में देखा गया गया कि दो अन्य लोग भी इस अंधाधुंध फायरिंग में घायल हो गए गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मामले की जानकारी होने पर पहुंचे राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव की है। हर्ष फायरिंग के दौरान हुई है। बंदूक में कारतूस लोड करते समय यह हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो