scriptपलट गया ट्रैक्टर ट्रॉली, शवों से पट गई सड़क, कई दर्ज घायल | two died in chitrakoot road accident | Patrika News

पलट गया ट्रैक्टर ट्रॉली, शवों से पट गई सड़क, कई दर्ज घायल

locationचित्रकूटPublished: Aug 29, 2019 12:05:41 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो दर्जन से अधिक घायल दो की मौत मचा कोहराम
 

Three Death in road accident

Three Death in road accident

चित्रकूट. अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से करीब दो दर्जन श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनमें दो की मौत की खबर है। घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद घायलों व मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। श्रद्धालु पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सतना जिले में पड़ने वाले प्रसिद्द धार्मिक स्थान मैहर देवी से दर्शन कर वापस अपने गांव(चित्रकूट यूपी) लौट रहे थे।
बगदरा घाटी में हुआ हादसा

चित्रकूट(यूपी)- सतना(मध्य प्रदेश) मार्ग पर स्थित बगदरा घाटी में उस समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया जब श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गया। जानकारी के मुताबिक जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ममसी खुर्द गांव के करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के प्रसिद्द मैहर देवी के दर्शन के लिए बुधवार को ट्रैक्टर से निकले थे। दर्शन के बाद गुरुवार को सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रैक्टर जब बगदरा घाटी पहुंचा तो ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
चीख पुकार पर आस के लोगों ने की मदद

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार करीब दो दर्जन श्रद्धालु इस भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए जिनमें करीब एक दर्जन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। तीन श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार पर मदद को दौड़े आस पास के लोगों व राहगीरों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को चित्रकूट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे घायल व मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों में कोहराम मच गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो