scriptगरीबों व किसानों के लिए समर्पित है केंद्र सरकार: नरेंद्र सिंह तोमर | Union Minister Narendra Singh Tomar said Central Government is dedicat | Patrika News

गरीबों व किसानों के लिए समर्पित है केंद्र सरकार: नरेंद्र सिंह तोमर

locationचित्रकूटPublished: Sep 09, 2017 10:04:00 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

बीजेपी और बीजेपी सरकार चाहे वह केंद्र की हो या प्रदेश की वह गरीबों व किसानों के लिए समर्पित है।

Union Minister Narendra Singh Tomar

Union Minister Narendra Singh Tomar

चित्रकूट. बीजेपी और बीजेपी सरकार चाहे वह केंद्र की हो या प्रदेश की वह गरीबों व किसानों के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्रनरेंद्र मोदी का ग्राफ देश ही नहीं, पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। आज भारत की एक मजबूत छवि पूरे विश्व में उभरकर सामने आई है। यह बात शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने चित्रकूट में कही। चित्रकूट में भारतीय जनता पाटी मध्य प्रदेश की किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीबों, नवजवानों और किसानों की सच्ची हितैषी है बीजेपी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन २०१९ के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
किसान मोर्चा की दो दिवसीय (9 व 10 सितम्बर) आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 और मध्य प्रदेश में किसानों के बीच पार्टी की छवि को सुधारने का मंथन भी दिग्गजों के दरम्यान शुरू हुआ और कार्यकर्ताओं के पेंच कसे गए। साथ ही उनकी शिकायतों को सुनते हुए पार्टी की मुख्य इकाई व किसान मोर्चा के बीच सामजस्य बनाने की रणनीति भी बनाई गई। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान भी शिरकत करेंगे।
बढऱहा है मोदी का ग्राफ

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे केंद्र सरकार की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे पीएम मोदी का ग्राफ देश दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार गरीबों, नवजवानों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कांग्रेस की नीति हमेशा ढुलमुल रही है, इसी वजह से योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति की बदौलत अब योजनाओं के मूर्त रूप लेने में कोई कठिनाई व भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से इसके सकरात्मक परिणाम भविष्य में दिखाई पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी ने इसकी परिकल्पना करते हुए एक समिति गठित की थी। आज स्वच्छता मिशन के तहत चलाए गए अभियान के अंतर्गत देशभर के 195 जिले और 2.5 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के कारण विश्वमंदी में भी भारत में मंदी का *****र कम देखने को मिला।
पार्टी की छवि सुधारने पर मंथन
लगभग तीन महीने पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए उग्र किसान आंदोलन, जिसमें गोली चलने से कई किसानों की मौत हो गई थी को लेकर कहीं न कहीं पार्टी के दिग्गजों के माथे पर पार्टी की छवि को सुधारने की चिंता की लकीरें साफ झलक रही थीं। क्योंकि विपक्षियों को बीजेपी पर निशाना साधने का मौका उस आंदोलन के दौरान खूब मिला था। प्रदेश भर से आए किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को रणनीति की घुट्टी पिलाते हुए उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने की नसीहत दी गई। किसानों के बीच खुद उनका मसीह साबित करने के उद्देश्य से आगामी दिनों में मंदसौर में भी एक कार्यक्रम करने का विचार किया गया और उसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई। बुन्देलखण्ड को भी राडार पर लेते हुए किसानों और गरीबों के बीच कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति बैठक में बनाई गई।
भगवा रंग में रंगा भारत का नक्शा
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और पार्टी की ताकत का एहसास कराने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर लगे भारत के नक्शे को भगवामय कर दिया गया था। भगवा नक्शे का तात्पर्य था कि बीजेपी की सरकार देश के इतने भागों या यूं कहें की इतने राज्यों में है और मात्र कुछ राज्य ही बचे हुए है। कार्यकत्र्ता भी 56 इंच का सीना लिए हुए नक्शे को गर्व से निहारते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो