scriptमहिला ने लगाया गैंगरेप के प्रयास का आरोप, तफ्तीश में जुटी खाकी | Woman accused of attempted gangrape in chitrakoot | Patrika News

महिला ने लगाया गैंगरेप के प्रयास का आरोप, तफ्तीश में जुटी खाकी

locationचित्रकूटPublished: May 14, 2018 10:22:39 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

महिला ने लगाया गैंगरेप के प्रयास का आरोप, तफ्तीश में जुटी खाकी

chitrakoot
चित्रकूट. महिला ने गांव के ही तीन व्यक्तियों पर गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कर रही है। फिलहाल तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। आरोपियों व महिला के बीच पहले से भी विवाद चलता आ रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। शौचालय निर्माण को लेकर आरोपियों और महिला के बीच विवाद होना बताया जा रहा है।
गांव के तीन व्यक्तियों पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक महिला ने तीनों व्यक्तियों पर उस समय दुष्कर्म का आरोप लगाया जब वह शौच क्रिया के लिए जा रही थी।शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक खेत की ओर शौच के लिए जाते समय गांव के ही तीन व्यक्तियों ने बुरी नियत से उसे पकड़ लिया और मारते पीटते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।
महिला के मुताबिक चीखने चिल्लाने पर आस पास के अन्य लोग जब आरोपियों की ओर दौड़े तो वे मौके से फरार हो गए। महिला ने पूरी घटना पुलिस से बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर इस मामले में थानाध्यक्ष रैपुरा संत शरण सिंह ने बताया कि घटना हाल फिलहाल संदिग्ध लग रही है। महिला ने जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाया है उनसे महिला का पुराना जमीनी विवाद है और कई बार लड़ाई झगड़ा हो चुका है।
थानाध्यक्ष के मुताबिक दरअसल महिला आरोपियों की जमीन पर शौचालय बनवाना चाह रही थी जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है और तहसील के अधिकारीयों ने भी उक्त जमीन पर शौचालय निर्माण की अनुमति नहीं दी। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो