script

तीन साल से मायके में रह रही थी महिला, ससुराल वापस आई तो हुआ कुछ ऐसा कि….

locationचित्रकूटPublished: Jul 04, 2018 04:26:40 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या करने का आरोप।
 

Woman committed suicide

तीन साल से मायके में रह रही थी महिला, ससुराल वापस आई तो हुआ कुछ ऐसा कि….

चित्रकूट. तीन साल तक मायके में रही महिला जब ससुराल वापस आई तो उसे लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन उसका यह अंदाजा गलत साबित हुआ। रिश्तों में मनमुटाव और खटास ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया तो वहीँ कानून का शिकंजा भी अब परिवार पर कसने का अंदेशा हो गया है। चर्चाओं का बाजार जो गर्म है सो अलग। महिला की सङ्गदिग्ध परिस्थियों में फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की तफ़्तीश शुरू की।
उधर, मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों खासकर पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की परतें जब खुलनी शुरू हुईं तो सामने आया कि मृतका की शादीशुदा लाइफ़ में सब कुछ सही नहीं चल रहा था। बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए घटना की अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
महिला का उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। मौके पर एकत्रित हुए इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक महिला कुछ महीने पहले ही अपने ससुराल वापस आई थी। इससे पहले पति व ससुरालियों से रिश्ते बिगडऩे के कारण वह अपने मायके में रह रही थी।
फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश

जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुरी मोहल्ले में उस समय तमाशबीनों की भीड़ इक_ा हो गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जब इलाके के एक घर में महिला की फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। मृतका के पति पवन के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद उसकी पत्नी सुधा (28) अपने कमरे में चली गई जबकि वह अपने 7 वर्षीय पुत्र के साथ घर के बरामदे में सो गया। सुबह जब काफी देर तक सुधा की कोई हलचल महसूस नहीं हुई तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर उसका हाल जानना चाहा, लेकिन जैसे ही उसके कमरे का दृश्य परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुधा का शरीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
हत्या का आरोप

घटना की सूचना पर पहुंचे सुधा (मृतका) के माता पिता ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष के मुताबिक बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है इसकी जांच होनी चाहिए। मृतका की मां ने बेटी के पति यानि अपने दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है कर्वी कोतवाली में। मां के मुताबिक उसकी बेटी को मारा पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
तनाव भरी थी शादी शुदा जिंदगी

घटना के बाद इलाकाई चर्चाओं के मुताबिक सुधा की शादीशुदा जिंदगी काफी तनावभरी थी। कुछ ऐसी ही तस्दीक ससुरालियों और मायके पक्ष की बातों से भी हुई। सुधा के पति पवन के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच कलह होती थी, पत्नी सुधा नाराज भी रहती थी उससे, पति का कहना है कि हो सकता है कि इसी कारण से पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया हो। उधर इलाकाई चर्चाओं और मोहल्लेवासियों के मुताबिक मृतका का पति नशेड़ी किस्म का है। दोनों का एक 7 वर्षीय पुत्र है। सुधा(मृतका) की शादी भी उसके परिजनों से झूठ बोलकर की गई थी। पवन के परिजनों के द्वारा की वह (पवन) ठीक ठाक नौकरी करता है। शादी के बाद जब असलियत सामने आई तो पति पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा और उसी कारण से पिछले तीन सालों से सुधा अपने मायके मानिकपुर (चित्रकूट) में रह रही थी कुछ महीने पहले ही उसका पति पवन उसे समझा बुझाकर वापस ससुराल ले आया था।

ट्रेंडिंग वीडियो