scriptनाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, पिता ने जताई कुछ ऐसी आशंका कि… | Youth take away minor girl, case registered | Patrika News

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, पिता ने जताई कुछ ऐसी आशंका कि…

locationचित्रकूटPublished: Apr 25, 2018 03:26:09 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला।
 

Youth take away minor girl
चित्रकूट. नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीडि़त पिता ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए लड़की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चूंकि मामला एक धर्म विशेष से जुड़ा है सो लड़की के पिता ने पुलिस से धर्म परिवर्तन की आशंका भी जताई है।
जनपद के मानिकपुर थाने में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग(15 वर्षीय) लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाते हुए उसके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गांव का एक युवक उसकी नाबालिग लड़की को भगा ले गया है, उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। चूंकि उक्त आरोपी एक विशेष धर्म से सम्बंधित है तो उसकी लड़की के धर्म परिवर्तन की आशंका है।
मामले में थानाध्यक्ष मानिकपुर केपी दुबे ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। लड़की और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के बारे में गहराई से पता भी किया जा रहा है। पीडि़त ने आरोपी के कुछ परिचितों व घरवालों पर मामले की जानकारी होने का अंदेशा भी जताया है तो उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त गांव में पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं!

कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि उक्त गांव में पहले भी इसी तरह से लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कई मामलों में जल्दी कार्यवाही के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई। पुलिस यदि कड़ाई से इस मामले को भी देखेगी तो पूरी घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो