scriptभूख हड़ताल पर बैठे १२ बंदियों की तबीयत बिगड़ी | 12 detainees sitting on hunger strike deteriorate | Patrika News

भूख हड़ताल पर बैठे १२ बंदियों की तबीयत बिगड़ी

locationचित्तौड़गढ़Published: Dec 19, 2020 11:55:40 pm

Submitted by:

Avinash Chaturvedi

चित्तौडग़ढ़. जिला कारागृह में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे १२ बंदियों को तबीयत बिगडऩे के बाद यहां सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार जिला कारागृह में बंद बंदी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए १७ दिसंबर से ही हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

भूख हड़ताल पर बैठे १२ बंदियों की तबीयत बिगड़ी

भूख हड़ताल पर बैठे १२ बंदियों की तबीयत बिगड़ी

चित्तौडग़ढ़. जिला कारागृह में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे १२ बंदियों को तबीयत बिगडऩे के बाद यहां सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार जिला कारागृह में बंद बंदी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए १७ दिसंबर से ही हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
इनमें से बारह बंदियों की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां अस्पताल में बंदियों ने बताया कि जेल में भ्रष्टाचार हो रहा है। वहां पैसे मांगे जाते हैं। चित्रांशु केंटीन वाले व बंदी रतन गुर्जर के भाई के खाते में पैसे जमा करवाए जाते हैं, जिनकी रसीदें मौजूद होने का दावा किया गया है। बंदियों का कहना है कि हर बंदी से पच्चीस से तीस हजार रूपए हर माह वसूल किए जाते हैं। बंदियों का कहना है कि रूपए नहीं देने पर बंदियों को क्वारंटीन वार्ड में डाल दिया जाता है। खाना भी अलग-अलग आता है। अच्छा खाना देने के रूपए लिए जाते हैं। घर वाले कोई सामान देकर जाते हैं तो वह सामान बाहर से अन्दर लाने के भी रूपए लिए जाते हैं।इधर जेलर डूलेसिंह का कहना है कि जेल में पिछले कई दिनों से तलाशी अभियान चल रहा है। शुक्रवार को जेल अधीक्षक उदयपुर तलाशी के लिए कारागृह पहुंचे थे। बंदी चाहते हैं, कि उनकी तलाशी नहीं ली जाए। स्थानीय स्तर पर भी तलाशी लेने पर एक बंदी के पास मोबाइल पाया गया, जिसे जब्त कर लिया। इससे नाराज होकर बंदी झूठे आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो