scriptजिला कारागृह में मनाया आजादी अमृत महोत्सव | Azadi Amrit Festival celebrated in District Jail | Patrika News

जिला कारागृह में मनाया आजादी अमृत महोत्सव

locationचित्तौड़गढ़Published: Aug 08, 2022 02:33:11 pm

Submitted by:

jitender saran

मुख्यालय स्थित जिला कारागृह में रविवार को भारत की आजादी केे ७५ साल पूरे होने पर आजादी अमृत महोत्सव मनाया गया।

जिला कारागृह में मनाया आजादी अमृत महोत्सव

जिला कारागृह में मनाया आजादी अमृत महोत्सव

चित्तौडग़ढ़
मुख्यालय स्थित जिला कारागृह में रविवार को भारत की आजादी केे ७५ साल पूरे होने पर आजादी अमृत महोत्सव मनाया गया।
इस मौके पर कारागृह में बंदियों को तिरंगे के इतिहास व महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञ पीजी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर निर्मल देसाई ने तिरंगे में विद्यमान तीन रंगों व चक्र के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आजादी से पहले २२ जुलाई १९४७ को संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया। तिरंगे में विद्यमान केसरिया रंग शौर्य, सफेद रंग शांति और हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है। कार्यक्रम में कारागृह अधीक्षक योगेश कुमार तेजी ने बताया कि तिरंगे को पिंगली वैंकैया ने बनाया था। तिरंगे में विद्यमान चक्र सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया है, जो नीले रंग का है। यह हमें निरन्तर प्रगति के मार्ग पर अग्रसित होने का सन्देश देता है। चक्र में 24 तिल्लियां मनुष्य के कत्र्तव्य एवं 24 गुणों को दर्शाती है। उन्होंने बंदियों को भारतीय ध्वज संहिता एवं तिरंगे को फहराने के नियमों के बारे में बताया।
चार हजार वैक्सीन का इंतजाम, चित्तौड़ में अब तक नहीं लंपी का लपेटा
चित्तौडग़ढ़ जिले में फिलहाल मवेशियों में लंपी वारयस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस वायरस से निपटने के लिए चार हजार गोट पॉक्स वैक्सीन की व्यवस्था की गई है।
राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने बयान जारी किया है कि जिला अब तक इस वायरस से मुक्त है। इसकी शुरुआत गुजरात, हरियाणा और पंजाब से हुई है और अब मध्यप्रदेश में भी यह वायरस फैल चुका है। जाड़ावत ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर संवेदनशील है। मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जाड़ावत ने पशुपालकों से अपील की कि लंपी स्किन रोग संक्रामक है। पशुओं को इससे बचाने के लिए सावधानियों का पालन करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो