चित्तौड़गढ़

किस लिए दिया बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौडगढ का बूथ शक्ति संगम बुधवार को नगर परिषद ओडिटोरियम में हुआ।

चित्तौड़गढ़Sep 06, 2018 / 10:46 pm

Nilesh Kumar Kathed

किस लिए दिया बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर



चित्तौडग़ढ़. भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौडगढ का बूथ शक्ति संगम बुधवार को नगर परिषद ओडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि सभापति सुशील शर्मा ने कहा कि संगठन तभी मजबूत हो सकता है बूथ व शक्ति केन्द्र पर टीम मजबूत हो। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी नेकहा कि सभी 23 सूत्रीय ेकार्यक्रम बूथ स्तर पर क्रियान्वित करना है। विधानसभा विस्तारक चन्द्र शेखर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को पूरे आत्मविशवास के साथ बूथ स्तर तक विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुंह तोड जवाब देना है। भूमि विकास बैंक चेयरमेन कमलेश पुरोहित ने संगठन की बूथ एवं शक्ति केन्द्र रचना की व्यवस्था जानकारी दी । प्रधान प्रवीण सिंह राठोड ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बूथ सम्मेलन के संयोजक नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने कहा कि इस तरह के सम्मेलनो से कार्यकर्ताओ मे नवीन उर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम को नगर न्यास विकास अध्यक्ष सुरेश झंवरख् विधनसभा सम्मेलन प्रभारी रणजीत सिंह, नरेन्द्र पोखरना, बांसवाडा जिला प्रभारी आईएम सेठिया, बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरडी बावडी, संभाग मोर्चा सम्मेलन प्रभारी श्रवणसिंह राव, जिला विस्तारक पालक रघु शर्मा ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन मे विधानसभा के 6 मंडलो की कार्यकारिणी सहित 273 बूथो के अध्यक्ष एवं 6 3 शक्तिकेन्द्र संयोजक मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कर्नलसिंह राठोड,डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, उपसभापति भरत जागेटिय,उपप्रधान सी0पी0नामधराणी, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, घोसुण्डा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा,भदेसर मंडल अध्यक्ष प्रदीपसिंह, सावा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह जाट, जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन, नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक, नगर महामंत्री सागर सोनी, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, घोसुण्डा महामंत्री कैलाश जाट, बस्सी महामंत्री गोपाल मूंदड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविन्द काबरा, नीरू अहीर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रूद, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विमला गट्याणी आदि भी मौजूद थे। द्वितीय सत्र में विभिन्न मंडल अध्यक्षो, बूथ अध्यक्षो शक्ति केन्द्र प्रभारियो के साथ विधानसभा विस्तारक चन्द्रशेखर ने चर्चा की एवं संवाद किया।

Home / Chittorgarh / किस लिए दिया बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.