scriptचौबीस घंटे में ही बदल गया कलक्टर | Collector changed within twenty four hours | Patrika News

चौबीस घंटे में ही बदल गया कलक्टर

locationचित्तौड़गढ़Published: Jan 18, 2022 02:38:02 pm

Submitted by:

Avinash Chaturvedi

चित्तौडग़ढ़. सरकार ने चित्तौडग़ढ़ जिला कलक्टर के पद बीते चौबीस घंटे में ही बदलाव कर दिया है। अब इस पद पर राजसमन्द कलक्टर रहे अरविन्द पोसवाल को लगाया है। इससे पूर्व रविवार को जारी हुई ५२ आईएएस की तबादला सूची में दौसा कलक्टर पीयूष समरिया को चित्तौडग़ढ़ लगाया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि पोसवाल पिछले ढाई साल राजसमन्द कलक्टर रहे है।

chittorgarh news

अब अरविन्द पोसवाल होंगे चित्तौडग़ढ़ के कलक्टर

अब अरविन्द पोसवाल होंगे चित्तौडग़ढ़ के कलक्टर
राज्य सरकार ने चित्तौडग़ढ़ जिला कलक्टर के पद बीते चौबीस घंटे में ही बदलाव कर दिया है। अब इस पद पर राजसमन्द कलक्टर रहे अरविन्द पोसवाल को लगाया है। इससे पूर्व रविवार को जारी हुई ५२ आईएएस की तबादला सूची में दौसा कलक्टर पीयूष समरिया को चित्तौडग़ढ़ लगाया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि पोसवाल पिछले ढाई साल राजसमन्द कलक्टर रहे है।
वहीं सोमवार को जारी आदेश में समरिया को चित्तौडग़ढ़ के स्थान पर नागौर जिला कलक्टर के पद पर लगाया है। अरविंद पोसवाल २५ दिसंबर 2018 से राजसमंद में कार्यरत थे। कलक्टर के रूप में उनका राजसमन्द में करीब सवा तीन साल का लंबा ठहराव रहा है। अब उन्हें चित्तौडग़ढ़ जैसा चुनौतिपूर्ण जिले की कमान सौंपी गईै है। उल्लेखनीय है कि चित्तौडग़ढ़ राजनीतिक व भौगोलिक लिहाज से अत्यंत चुनौतीपूर्ण जिला है। चौबीस घंटे में परिवर्तित हुए इस आदेश को लेकर राजनीतिक कयास लगाए जा रहा है। पोसवाल ने कानपुर आईआईटी से बीटेक किया है। पोसवाल २०१३ बेच के आईएएस है। वे ९ दिसंबर २०१५ से ७ नवम्बर २०१६ तक मांडट आबू में उपखण्ड अधिकारी भी रहे। वे हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मूल निवासी है। ऐसा माना जा रहा है कि राजनीतिक कारणों से समरिया का तबादला चित्तौडग़ढ़ के स्थान पर नागौर किया गया और पोसवाल का तबादला नागौर कलक्टर की जगह चित्तौडग़ढ़ कलक्टर की जगह कियागया। राजनीति के गलियारों में यह भी चर्चा है कि पोसवाल को मेवाड़ा में रखना था इसलिए सरकार ने आदेशों को रातो रात पलट दिया। हालाकि कांग्रेसशासन में सबसे लम्बे समय तक किसी जिले में कलक्टर रहने वाले पोसवाल सरकार के इस कार्याकाल में पहले आईएएस अधिकारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो