script

रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु

locationचित्तौड़गढ़Published: Jun 12, 2019 11:14:22 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

चित्तौडग़ढ़ जिले की ऐराल पंचायत के खैरी गांव में स्थित नंदिनी आश्रम में बुधवार को सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को हुई। इस आयोजन ने पूरा माहौल भक्ति व धर्ममय कर दिया

chittorgarh

रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु



चित्तौडग़ढ़. जिले की ऐराल पंचायत के खैरी गांव में स्थित नंदिनी आश्रम में बुधवार को सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को हुई। इस आयोजन ने पूरा माहौल भक्ति व धर्ममय कर दिया। गौ संरक्षण एवं विश्व कल्याण की भावना से आयोजित महायज्ञ की पूर्णहुति हरिबोल प्रभातफेरियों का संगम हुआ। इसमें चित्तौड़ जिले के २५० से अधिक गांवों की प्रभातफेरियां शामिल हुई। हरिबोल प्रभातफेरियों के जुलूस से पूरे क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया। जुलूस में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। विभिन्न स्थानों से आए हरिबोल प्रभातफेरियों के मंडल अपने-अपने बैनर भी हाथों में उठाए हुए चल रहे थे। महायज्ञ की पूर्णाहुति आश्रम के महन्त शिवरामदास त्यागी के सान्निध्य में हुई। पूर्णाहुति पर हुए यज्ञ में क्षेत्र के कई यजमानों ने आहूतियां दी। इसमें हर क्षेत्र-हर वर्ग के लोग शामिल थे। पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रूद्र महायज्ञ के तहत सात दिन तक विभिन्न आयोजन हुए। तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरों कथा का भी आयोजन किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो