scriptकांग्रेस ने पति- पत्नी और भाई-भाई को उतारा मैदान में | Congress fielded husband-wife and brother- brother | Patrika News

कांग्रेस ने पति- पत्नी और भाई-भाई को उतारा मैदान में

locationचित्तौड़गढ़Published: Nov 05, 2019 11:37:28 pm

Submitted by:

Kalulal

नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन दावेदार समर्थकों के साथ उमड़ पड़े। कांग्रेस की ६० वार्डो की सूची चौकाने वाली रही।

कांग्रेस ने पति- पत्नी और भाई-भाई को उतारा मैदान में

कांग्रेस ने पति- पत्नी और भाई-भाई को उतारा मैदान में

चित्तौडग़ढ़. नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन दावेदार समर्थकों के साथ उमड़ पड़े। कांग्रेस की60 वार्डो की सूची चौकाने वाली रही। कांग्रेस ने वार्ड 7 से सावित्री पंवार को प्रत्याशी बनाया तो उनके पति कैलाश पंवार को 57 से लडऩे का मौका दिया गया। इसी तरह दुर्गपालसिंह झाला को वार्ड 12 से टिकट दिया गया तो उनके भाई नरेन्द्र सिंह झाला को वार्ड 13 से प्रत्याशी बना दिया गया।
………………
नामांकन करने से रह गए वंचित
नगर परिषद चुनाव के दौरान नामांकन का अंतिम समय सीमा बीतने के कुछ मिनट बाद पहुंचने से एक व्यक्ति फार्म भरने से वंचित रह गया। एसडीएम कक्ष में तीन बजने से कुछ देर पहले कक्ष बाहर शहर कोतवाल सुमरेसिंह व अन्य पुलिस अधिकारी आवाज लगाकर जो उम्मीदवार थे उनके फार्म ले लिए और अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा। तीन बजे बाद अपना नामांकन दाखिल करने आए यशवंत माली नामांकन पत्र दाखिल करने से वंचित रह गए। यशवंत ने बताया कि वह वार्ड ५३ से नामांकन दाखिल करने आया था।
…………………..
जाड़ावत एवं आक्या की भूमिका अहम
नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशी चयन का निर्णय भले पार्टी संगठन का बताया जाए लेकिन सर्वाधिक अहम भूमिका कांग्रेस में पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत की एवं भाजपा में विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या की रही। आगे भी सभापति प्रत्याशी चयन में इनकी ही भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
…………..
एक नजर में……
– भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना एवं महामंत्री अनिल ईनाणी दोनों ही चुनाव मैदान में है,जबकि मंडल पर ही चुनाव संचालन की जिम्मेदारी होती है।
– सभापति संदीप शर्मा वार्ड-२ से प्रत्याशी बने है जो उपनगर चंदेरिया क्षेत्र में है जबकि उनका निवास सेंती क्षेत्र में है।
– कई सामान्य वार्र्ड से भी महिला प्रत्याशी मैदान में है तो ऐसे वार्डो से आरक्षित वर्गो के लोगों को भी मौका मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो