scriptफसल बीमा की फिर माथापच्ची, पर्यवेक्षक, पटवारियों को कमान | Crop insurance again, command to supervisors, patwaris | Patrika News
चित्तौड़गढ़

फसल बीमा की फिर माथापच्ची, पर्यवेक्षक, पटवारियों को कमान

चित्तौडग़ढ़. जिले में खरीफ फसल की कटाई का दौर शुरू होते ही फसल बीमा को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। कृषि पर्यवेक्षक और पटवारियों को इसकी कमान सौपी गई है। खेतों में रैंडम सर्वे करवा फसल कटाई से आंकलन होगा। इससे किसानों को फसल बीमे के कारण उनको दावा राशि मिल पाएगी। इसे लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां कर ली है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष-२०१६ में शुरू की गई थी।

चित्तौड़गढ़Oct 29, 2020 / 12:06 pm

Avinash Chaturvedi

फसल बीमा की फिर माथापच्ची, पर्यवेक्षक, पटवारियों को कमान

फसल बीमा की फिर माथापच्ची, पर्यवेक्षक, पटवारियों को कमान

चित्तौडग़ढ़. जिले में खरीफ फसल की कटाई का दौर शुरू होते ही फसल बीमा को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। कृषि पर्यवेक्षक और पटवारियों को इसकी कमान सौपी गई है। खेतों में रैंडम सर्वे करवा फसल कटाई से आंकलन होगा। इससे किसानों को फसल बीमे के कारण उनको दावा राशि मिल पाएगी। इसे लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां कर ली है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष-२०१६ में शुरू की गई थी।
तीन लाख हैक्टेयर में की गई बुवाई
कृषि विभाग ने इस बार ३ लाख १३ हजार हैक्टयर में खरीफ फसल की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके मुकाबले ३ लाख ७ हजार ७९७ हैक्टयर में बुवाई की गई। जो कि ९८.३४ प्रतिशत रहा। इस बार तिलहन फसल पर किसानों का जोर रहा। मुख्य रूप से सोयाबीन, मूंगफली, तिल बोई गई। उड़द, मक्का, बाजरा, ज्वार तथा चावल भी बोया था। इस साल बारिश की कमी और तापमान में अंतर के कारण फसलों पर असर पड़ा है।
एेसे होगा सर्वे, गांव चिन्हित किए
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में ग्रामीण क्षेत्र निर्धारित करके चिन्हित खेतों में रैंडम तरीके से फसल कटाई प्रयोग कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत फसल कटाई के समय खेत निर्धारित स्थान आकार तय कर फसल कटाई के समय उसमें से अनाज एवं भूसे को अलग कर रखा जाता है। उस हिसाब से फसल की मात्रा एवं गुणवत्ता तय कर बीमा दावा बनाया जाता है। यह कार्य कृषि विभाग के पर्यवेक्षक एवं राजस्व पटवारियों की देख-रेख में होगा।
एक नजर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
वर्ष बीमाधारी लाभांवित
खरीफ 2016 161022 111698
रबी 2016-17 127483 10881
खरीफ 2017 194435 52466
रबी 2017-18 95184 17047
खरीफ-2018 119021 11593
रबी 2018-19 129868 15028
खरीफ 2019 150286 111502
रबी-2019-20 148868 ………..
खरीफ 2020 281890 ………….

Home / Chittorgarh / फसल बीमा की फिर माथापच्ची, पर्यवेक्षक, पटवारियों को कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो