टैंट लगाते गिरकर दो श्रमिक घायल
चित्तौडग़ढ़ में नारकोटिक्स कार्यालय परिसर में शनिवार को टैंट लगाते समय असंतुलित होकर नीचे गिरने से दो श्रमिक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए यहां सांवलिया जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कार्यालय परिसर में आगामी दिनों में होने वाले अफीम तोल को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को यहां श्रमिक टैंट लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान श्रमिक दौसा निवासी दीपू व महेश असंतुलित हेाकर नीचे गिर गए। दोनों घायल श्रमिकों को यहां सांवलिया जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।