scriptनव संवत्सर पर सजावट हुई ऐसी मानो शहर में दिवाली ही आ गई | decorate city for indian new year celibertion | Patrika News

नव संवत्सर पर सजावट हुई ऐसी मानो शहर में दिवाली ही आ गई

locationचित्तौड़गढ़Published: Mar 17, 2018 10:49:38 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

चित्तौडग़ढ़ भारतीय संस्कृति के नववर्ष नवसंवत्सर का रविवार को आगाज होगा। नववर्ष स्वागत के लिए पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।
 

chittorgarh

चित्तौड़ में नव संवत्सर के स्वागत में गंभीरी नदी पर की गई सजावट।


चित्तौडग़ढ़. भारतीय संस्कृति के नववर्ष नवसंवत्सर का रविवार को आगाज होगा। नववर्ष स्वागत के लिए पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। चित्तौड़ शहर में मुख्य मार्गों पर इस तरह सजावट की गई है मानो दिवाली ही आ गई हो। नववर्ष स्वागत के लिए शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें १०१ झांकिया प्रदर्शित की जाएगी। नववर्ष स्वागत समिति संरक्षक सदस्य हेमन्त जैन, अनिरूद्ध भाटी एवं संयोजक मण्डल प्रमुख प्रवीण टांक ने बताया कि नगर के समस्त समाज शोभा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए घर-घर सघन सम्पर्क में लगे है। नगर को दुल्हन की भाँति सजाया गया है।
टांक ने बताया कि शोभायात्रा शाम ४ बजे वन्देमातरम् स्टेडियम से प्रारम्भ होकर शास्त्रीनगर चौराहा, कलेक्ट्री, बस स्टेण्ड, अप्सरा सीनेमा होते हुए, राणा सांगा बाजार होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त होगी। शोभायात्रा समापन पर सुभाष चौक में ११ हजार दीपक से महाआरती होगी। प्रभात फेरी प्रमुख भगवान तड़बा ने जानकारी दी कि नगर के समस्त प्रभात फेरी मण्डल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरियों में जन सामान्य को नव वर्ष की शुभकामनाएं देकर शोभा यात्रा में आमंत्रित करेंगे। विद्यालय, महाविद्यालय उपसमिति प्रमुख भरत ने जानकारी दी कि शुक्रवार को नगर सम्पर्क समिति प्रमुख जयेश भटनागर, रवि विराणी ने चन्देरिया एवं गांधीनगर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सजीव झाँकियों के लिए सम्पर्क कर स्वीकृति ली। नगर के 42 विद्यालयों एवं 6 महाविद्यालयों से सम्पर्क कर भारत के 25 प्रान्तों की सजीव झाँकियों को शोभायात्रा में सम्मिलित करने की अनुमति मिली।
मातृशक्ति ने नगर में घर-घर जाकर कर पत्रक देकर नववर्ष की शुभकामना दी। महिला सम्पर्क प्रमुख वंदना वजिरानी रचना दक्ष एवं तारावती धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार को दुर्ग ,शास्त्री नगर,कैलाशनगर, चामटी खेड़ा, कुम्भानगर, रेलवे कॉलोनी, सेंती, मधुवन आदि क्षेत्रों में घर घर सम्पर्क किया। समापन समारोह में महामण्डलेश्वर सुरेश शास्त्री, शिवराम महाराज, उमा दीदी आदि का सान्निध्य प्राप्त होगा। संयोजक समिति सदस्य सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि नववर्ष शोभायात्रा कार्यक्रम के लिए केसरिया साफो की व्यवस्था सुभाष चौक पर की गई है। कार्यक्रम के लिए सर्व समाज बन्धु यहां से साफे प्राप्त कर सकते हैं। सालवी समाज जिलाध्यक्ष हंसराज सालवी ने जानकारी दी कि सालवी समाज की बैठक में सर्वसहमति से भगवान रामदेव की झाँकी शोभायात्रा में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया। नव वर्ष शोभायात्रा में कीर समाज द्वारा केवट एवं रामदरबार तथा धाकड़ समाज द्वारा किसान व हलधर की झाँकी प्रदर्शित होगी।
…………
भगवा पताकाओ से सुसज्जित हुए बाजार
बाजार सज्जा प्रमुख अनिल इनाणी, शैलेन्द्र झंवर ने बताया कि शोभायात्रा समापन स्थल सुभाष चौक के चारों ओर नेहरू बाजार, राणा सांगा बाजार, गोल प्याऊ, गांधी चौक सहित समस्त बाजारों को भगवा पताकाओं से सुसज्जित कर दिया गया है, सदर बाजार भी सजाया हैं। गोल प्याऊ पर सेल्फी पाइन्ट भी बना दिया गया है। शोभायात्रा के समारोप स्थल सुभाष चौक पर भारत माता की 14 फीट ऊँची तस्वीर लगाई जाएगी। सुनील जागेटिया ने बताया कि नगर में नव वर्ष शुभकामना के 60 होर्डिंग लगाए गए हैं। स्वागत द्वार प्रमुख राकेश जेतलिया ने बताया कि नगर में शोभा यात्रा के मार्ग में विभिन्न समाजों द्वारा 70 से अधिक स्वागत द्वारों का निर्माण किया गया है। सुभाष चौक के चारों ओर विशालकाय स्वागत द्वार बनाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो