scriptरोक के बाद भी मिला तो फुल करा लिए टैंक | Even after stopping, tank got filled up | Patrika News

रोक के बाद भी मिला तो फुल करा लिए टैंक

locationचित्तौड़गढ़Published: Apr 04, 2020 12:06:23 am

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

एक दिन पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के निर्देश पर घोषणा की थी कि शुक्रवार से आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों व पासधारियों के वाहनों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सुबह इस बारे में जाानकारी मिलते ही पेट्रोल पंपों पर गैर जरूरी सेवाओं वाले व आमजन के वाहनों की भीड़ लग गई तो पेट्रोल पंप संचालकों के पास उनको पेट्रेाल-डीजल उपलब्ध कराने के अलावा कोई चारा नहीं दिखा।

रोक के बाद भी मिला तो फुल करा लिए टैंक

रोक के बाद भी मिला तो फुल करा लिए टैंक

चित्तौडग़ढ़. एक दिन पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के निर्देश पर घोषणा की थी कि शुक्रवार से आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों व पासधारियों के वाहनों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सुबह इस बारे में जाानकारी मिलते ही पेट्रोल पंपों पर गैर जरूरी सेवाओं वाले व आमजन के वाहनों की भीड़ लग गई तो पेट्रोल पंप संचालकों के पास उनको पेट्रेाल-डीजल उपलब्ध कराने के अलावा कोई चारा नहीं दिखा। आवश्यक सामग्री खरीद के लिए छूट के समय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक पेट्र्रोल पंपो पर इस कदर भीड़ लगी कि जरूरी व गैर जरूरी सेवावालों को अलग करना ही मुश्किल हो गया। कई लोग बाद में लॉकडाउन अवधि में मिलना मुश्किल देख वाहनों के टैंक फुल कराने से भी पीछे नहीं रहे। पुलिस ऐसे पंप तक गैर जरूरी वाहनचालकों को पहुंचने से रोक नहीं पाई थी। पंप संचालकों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी तो ये तय हुआ कि शनिवार से पेट्रोल पंप तक उन्हीं वाहन चालकों को पहुंचने दिया जाएगा जो अधिकृत होंगे या जिनको खरीद के लिए छूट मिली हुई होगी।
अलग करना हो गया मुश्किल
पेट्रोल पंपों पर सुबह फल-सब्जी के वाहनों के साथ ही अन्य वाहन भी पहुंच गए। भीड़ बढ़ती गई और हमारे लिए अलग करना मुश्किल हो गया। प्रशासन को सूचित कर दिया गया। अब शनिवार से ऐसी व्यवस्था हो जाएगी कि पेट्रोल पंप तक वो ही व्यक्ति पहुंच पाएगा जिनके वाहन में पेट्रोल-डीजल भरने की अनुमति है।
रणधीरसिंह बस्सी, अध्यक्ष, जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोएिशन, चित्तौडग़ढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो