scriptसमाज का हर वर्ग पहुंचा पुष्पाजंलि देने, शब्दों से भावाजंलि | every class of society tribute muni tarounsagar | Patrika News
चित्तौड़गढ़

समाज का हर वर्ग पहुंचा पुष्पाजंलि देने, शब्दों से भावाजंलि

सर्व धर्म समाज चित्तौडग़ढ़ की ओर से जैन संत मुनि तरुण सागर महाराज के देवलोकगमन होने पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी धर्मों के लोगों ने मुनि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

चित्तौड़गढ़Sep 03, 2018 / 10:23 pm

Nilesh Kumar Kathed

chittorgarh

समाज का हर वर्ग पहुंचा पुष्पाजंलि देने, शब्दों से भावाजंलि



चित्तौडग़ढ़. सर्व धर्म समाज चित्तौडग़ढ़ की ओर से जैन संत मुनि तरुण सागर महाराज के देवलोकगमन होने पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी धर्मों के लोगों ने मुनि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कलक्ट्री चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से मधु जैन अग्रवाल व नीना पंचोली ने की। वक्ताओं में महावीर जैन मंडल की मधु म_ा ने मुनि के चित्तौडग़ढ़ प्रवास के बारे में जानकारी दी। फादर जॉन पी अब्राहम ने भावुक उद्बोधन में उनको जन-जन का संत बताया। महावीर जैन मंडल के महासचिव अरविंद ढिलीवाल ने मुनिश्री को श्रद्धासुमन समर्पित किए। राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मुनि को श्रद्धांजलि दी। मनोरमा अजमेरा, दिगंबर जैन समाज के मंत्री राजकुमार जैन, प्रधानाचार्य कल्याणी दीक्षित, रविदत्त व्यास, नंद किशोर अग्रवाल, सिख समाज से सुरेंद्र सिंह साहनी, पतंजलि योग पीठ से सरस्वती शर्मा, महावीर नवयुवक मंडल के लोकेश डांगी, राजेन्द्र जैन, नेमीचंद अग्रवाल, मुस्लिम समाज के अल्लानूर खां, नीलगर समाज के मोहम्मद सिद्दिक नीलगर, मूर्ति पूजक संघ के ए एल जैन, परमार समाज के एल एन परमार, राकेश पटवारी, ओसवाल समाज के मनसुख पटवारी, हेमेंद्र टोंगिया, सरस्वती जैन ने अपने वक्तव्य में मुनि तरुण सागर महाराज से जुड़ी अनेक स्मृतियों से जन मानस को अवगत करा कर भाव विभोर कर दिया।
इसी प्रकार जन प्रतिनिधियों में सांसद सीपी जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, सभापति सुशील शर्मा, प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भाजयुमो अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, रघु शर्मा, गौरव त्यागी, श्रवण सिंह राव, नीरू अहीर, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, निर्मल जैन, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़, एसडीएम सुरेश चंद्र खटीक, राजेन्द्र सिंह भाटी आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
सांसद ने कहा कि मुनि ने चित्तौडग़ढ़ प्रवास के दौरान मेरा हाथ पकड़ कर सभी जनमानस को कहा कि जब ये ब्राह्मण राजनेता होकर रात्रि भोजन त्याग कर सकते हैं तो सभी जनमानस क्यो नहीं कर सकते। इससे पूर्व ज्ञानी कर्नल सिंह व सहयोगी ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष नवरतन पटवारी, नरेंद्र चोरडिय़ा, अग्रसेन सोशल ग्रुप के संरक्षक दिनेश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र पाटनी, जिला योग प्रशिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा, खेल अधिकारी वीरेंद्र सिंह, कमलेश आमेरिया, स्टेट बैंक के महाप्रबंधक अजय पंचोली, जिला बार एसोसिएशन के अरविंद भट्ट, रश्मि सक्सेना, माहेश्वरी समाज के मांगी लाल लढ्ढा, उषा रांधड़, शांतिलाल भराडिय़ा, पारीक समाज से रमेश पारीक, ओसवाल समाज के कमल जैन, दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक राजकुमार गदिया, ज्ञान सागर जैन, चांदमल भड़कत्या, राजेश विरानी, बजरंग दल के मुकेश नाहटा, महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्ष नम्रता गदिया, मंजू सेठी, साधुमार्गी जैन समाज के हंसराज अब्बानी, उमेश देवनानी, सतपाल सिंह दुआ, गंगाधर सोलंकी, श्याम लाल गिल आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक मनोहर अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन दिगंबर जैन समाज के मनोज काला ने किया। उन्होंने अपने संचालन के बीच मुनि के व्यक्तित्व पर जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुनि पहले ऐसे संत थे जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से उद्बोधन दिया और उस समय अपार जन समूह उमड़ा। मूर्ति पूजक संघ के कन्हैया लाल महात्मा ने मुनि के साहित्य सातबीस देवरी किला पर उपलब्ध कराने को कहा।इसी प्रकार पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को सिंधु कम्यूनिटी हॉल में राष्ट्र संत मुनि तरुण सागर महाराज के देवलोकगमन होने पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रीचंद नेभनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोधराज तनवानी, उपाध्यक्ष नरेश नेभनानी, सचिव विजय मलकानी, कोषाध्यक्ष दानचंद खटवानी, पार्षद चंद्रप्रकाश देवनानी, रमेश वंगानी, शोभराजमल फुलवानी, मोती खटवानी, विष्णु खटवानी, राम रामचंदानी, भारतीय सिंधु सभा जिला मंत्री योगेश भोजवानी, झुलेलाल युवा संगठन के जॉनी शर्मा आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो